Gold Silver Price :बीते महीने ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड बनाने के बाद अब सोने की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। अब हाल ही में एक्सपर्ट ने सोने की कीमतों में गिरावट को लेकर जानकारी दी है और सोने की कीमतों में क्यों गिरावट आ रही है, इस बात का खुलासा किया है। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि सोने की कीमतों (Gold Silver Price ) में क्यों गिरावट आ रही है।
वेडिंग सीजन की शुरुआत हो गई है और शार्दियों के सीजन की शुरुआत के साथ ही सेाने की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। वैसे तो कई कारणों के चलते सोने की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है, लेकिन अब हाल ही में एक्सपर्ट ने सोने की कीमतों में गिरावट की सही वजह बताई है। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि सोने-चांदी की कीमतों (Gold Price Updates) में गिरावट के क्या कारण है।
MCX पर गोल्ड सिल्वर के रेट
बीते दिनों MCX (MCX Gold Price) पर 5 दिसंबर एक्सपायरी वाले शुदु्ध सोने के भाव में 976 रुपए की गिरावट आई है, इस गिरावट के बाद ये 1,21,951 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। 17 नवंबर को यही रेट 1,22,927 रुपए पर बने हुए थे। अब तक गोल्ड अपने ऑल-टाइम हाई रिकॉर्ड 1,32,294 से तकरीबन 10,343 रुपए प्रति 10 ग्राम सस्ता हो गया है। बीते दिनों MCX पर चांदी के रेट (Silver rates on MCX) 1,55,312 प्रति किलो पर ट्रेड कर रहे थे, जो बीते दिनों 1430 रुपए कम होकर 1,53,882 रुपए प्रति किलो पर आ गई है। आंकड़ों के मुताबिक चांदी अपने हाई रिकॉर्ड 1,70,415 प्रति किलो से अब तक 16,533 रुपए गिर चुकी है।
कितने कम हुए सोने के रेट
IBJA के आंकड़ों पर गौर करें तो IBJA पर 24 कैरेट गोल्ड 17 नवंबर को 1,22,924 रुपए (Gold Rate Today) प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था। जबकि बीते दिनों शुद्ध सोने का भाव 1,22,924 रुपए पर खुला है और शाम तक सोने के भाव 1,21,366 रुपए पर बंद हुए थे।
देखा जाए तो एक ही दिन में सुबह से शाम में सोने की कीमतों में 1558 रुपए की कमी रिकॉर्ड की गई है। सोने के साथ ही चांदी में भी गिरावट देखी गई है। बीते दिनों चांदी का रेट 1,54,933 रुपए (Silver Rate Today) प्रति किलोग्राम पर बना हुआ था, जो शाम तक 1,51,850 रुपए रह गया। यानी देखा जाए तो इसमें 3083 रुपए की कमी रिकॉर्ड की गई है।
क्यों गिर रहे सोने के दाम
सबसे पहले तो आप यह जान लें कि डॉलर की मजबूती से सोने-चांदी (Gold Rate) अन्य करेंसी में थोड़े कॉस्टली दिखते हैं, इससे विदेशी डिमांड घटने के साथ ही कीमतें कम होती है। बता दें कि अमेरिका कई देशों के साथ ट्रेड डील कर रहा है, इससे ग्लोबल डर कम होने के साथ ही लोग सोने-चांदी जैसे सुरक्षित इनवेस्टमेंट में कम रूचि ले रहे हैं।
सोने पर नहीं मिलता ब्याज
आप जानते ही होंगे कि सोना-चांदी (Gold Silver Price) में निवेश भले ही फायदेमंद है, लेकिन इन पर कोई ब्याज नहीं दिया जाता है। ऐसे में जब ब्याज दरें घटने की आस कम होती है, तो सोने की मांग में कमी आती है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि आज 19 नवंबर को सोने-चांदी में गिरावट के आसार है। हालांकि, सोने की कीमतें मार्केट और डिमांड पर निर्भर है।
