8th Pay Commission : समय बीतने के साथ ही कर्मचारियों के बीच आठवें वेतन आयोग को लेकर इंतजार बढ़ता ही जा रहा है। अब हाल ही में आठवें वेतन आयोग के तहत कर्मचारियों की सैलरी हाइक पर बड़ा अपडेट सामने आया है। जानकारी के मुताबिक आठवें वेतन आयोग (8th Pay Commission ) के लागू होने पर कर्मचारियों की सैलरी में 34% का इजाफा देखने को मिल सकता है।
सरकार की ओर से 8वें वेतन आयोग के गठन की मंजूरी मिल गई है। अब उम्मीद है कि आठवें वेतन आयोग के तहत नई वेतन संरचना 1 जनवरी 2026 से लागू हो सकती है। आठवें वेतन आयोग के लागू होने पर कर्मचारियों की सैलरी (employees’ salaries) में बंपर उछाल देखने को मिल सकता है। ऐसे में आइए खबर में जानते हैं कि आठवें वेतन आयोग का फायदा कर्मचारियों को कब तक मिलेगा।
इन कर्मचारियों को भी मिलेगा लाभ
आठवें वेतन आयोग (eighth pay commission) का लाभ कर्मचारियों के साथ ही भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना के कर्मचारियों को भी मिलेगा। इसमे अधिकारी और सैनिक के साथ ही बीएसएफ, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, आइटीबीपी और एसएसबी जैसे अर्धसैनिक बलों में सेवारत कर्मचारी को भी आठवें वेतन आयोग का लाभ मिलेगा।इनमें भारतीय रेलवे, आयकर, डाक विभाग और सीमा शुल्क जैसे कुछ बड़ी विभागों के कर्मचारी शामिल हैं।
कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिलेगी राहत
मंत्रालयों और रक्षा बलों के साथ ही कई केंद्रीय शैक्षणिक और अनुसंधान संस्थानों को भी इस नए सैलरी (Employees Salary Structure) स्ट्रक्चर का फायदा होगा। बता दें कि इन सस्ंथानों में आईआईटी, आईआईएम, एआईआईएमएस, यूजीसी, आईसीएआर और सीएसआईआर को जोड़ा गया हैं। इसके अलावा अलग-अलग सेक्टर में काम करने वाले रिटायर्ड कर्मचारियों को भी आठवें वेतन आयोग का फायदा होगा। कर्मचारियों के साथ पेंशनर्स को भी इसका फायदा होगा।
इतना होगा फिटमेंट फैक्टर
उम्मीद की जा रही है कि आठवें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor In 8th cpc) 1.83 और 2.46 के बीच तय किया जा सकता है। जैसे की अगर किसी कर्मचारी का मूल वेतन 20000 रुपये हैं और फिटमेंट फैक्टर 2.5 पर है तो इससे कर्मचारियों का नया मूल वेतन 20000×2.5=50000 रुपये के आस-पास हो जाएगा। इस बढ़ौतरी के बाद एचआरए और डीए जैसे भत्तों पर भी असर पड़ सकता है।
कितनी बढ़ेगी कर्मचारियों की सैलरी
आठवें वेतन आयोग के लागू होने पर टेक होम वेतन पहले से भी अधिक हो जाएगा। हालांकि अंतिम फिटमेंट फैक्टर (fitment factor) और सैलरी स्लैब इन्फ्लेशन (Salary Slab Inflation), जीवन यापन की लागत और सरकारी राजस्व का केलकुलेशन करने के बाद ही आयोग द्वारा तय किया जाने वाला है। आठवां वेतन आयोग कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत साबित हो सकता है। जानकारी के मुताबिक कर्मचारियों के कुल वेतन में 30 प्रतिशत से 34 प्रतिशत तक का इजाफा हो सकता है।
