नई दिल्लीः मानसून की रफ्तार धीमी होने से उत्तर भारत के लोगों का इंतजार लगातार बढ़ता जा रहा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित आसपास के इलाकों में प्रचंड गर्मी से लोग झुलस रहे हैं, जिससे हर कोई काफी परेशान है। गर्मी के आलम का अंदाजा बढ़ते तापमान से लगा सकते हैं जो कई शहरों में 45 डिग्री पार दर्ज किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश व बिहार के कई हिस्सों में गर्म लू के थपेड़ों ने लोगों का घरों से निकलना ही दुश्वार कर दिया है, जिससे हर कोई काफी परेशान हैं।
इसके अलावा दक्षिण भारत के कई राज्यों में मानसूनी बारिश ने लोगों का जीना ही हराम कर दिया है, जो हर किसी के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। बारिश से स्थिति भयंकर है कि नदी, नाले और तालाब भी पानी से भर चुके हैं। इस बीच भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) ने देश के कई राज्यों में बादलों की गरज के साथ भारी बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है।
22 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी
भारतीय मौसम विभाग यानी आईएमडी के अनुसार, 22 राज्यों में तांडव मचाने वाली बारिश की चेतावनी जारी कर दी है। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बादलों की गरज और बिजलीकी चमक के साथ भारी बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है। बिहार, झारखंड, ओडिशा, गुजरात, गोवा, महाराष्ट्र, कर्नाटक और केरल में तेज बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है।
इसके अलावा आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी झमाझम बारिश होने की चेातवनी जारी कर दी है। यहां बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए सावधानी बरतने की भी सलाह दी गई है। नॉर्थ ईस्ट के दो राज्यों असम और मेघालय में तेज बारिश होने की उम्मीद जताई गई है। असम में तो कई स्थानों पर सड़कें धंस गई हैं, जिससे यातायात बाधित हो रहा है। सिक्किम के कुछ जिलों सहित कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बनते दिख रहे हैं।
फटाफट जानिए दिल्ली में कब होगी तेज बारिश
आईएमडी ने राष्ट्रीय आर्थिक राजधानी दिल्ली में 18 जून तक हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। बीते दिन सोमवार को राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे लोग भीषण गर्मी से सराबोर रहे। आईएमडी ने बताया कि मानसून 20 जून तक पूरे बिहार-झारखंड, पूर्वी उत्तराखंड और पूर्वांचल तक में दस्तक देगा। 20 से 25 जून तक आधे उत्तर प्रदेश और पूरे उत्तराखंड और 25 से 30 जून तक पूरे उत्तर प्रदेश को कवर करते हुए दिल्ली पहुंचने की संभावना है।