Sona Chandi Bhav Today : सोने व चांदी की कीमतों पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। साल 2025 में सोने व चांदी की कीमतों ने आसमान छू लिया है। इस बीच आज सोने व चांदी की कीमतों को लेकर एक बार फिर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। आज यानी 26 नवंबर को सोने की कीमतों में एक बार फिर गिरावट देखने को मिली है। वहीं, चांदी की कीमतों में भी बढ़त हुई है।
अभी कुछ दिनों से लगातार सोने व चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा था। इस बीच आज यानी 26 नवंबर को एक ओर जहां चांदी की कीमतों में बढ़त हुई है वहीं, सोने की कीमतों में गिरावट हुई है। इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की ओर से आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन में सुबह के समय सोने के रेट जारी कर दिए गए हैं। चलिए जानते हैं सोने के ताजा भाव क्या हैं।
फिर दिखी गिरावट
सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी बुधवार 26 नवंबर को सोने की कीमतों में एक बार फिर गिरावट देखने को मिली है। आईबीजेए के अनुसार आज यानी 26 नवंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 123057 रुपये प्रति 10 ग्राम है। इसी के साथ चांदी की कीमतों (Silver Price) में बढ़ोतरी हुई है। आज 24 नवंबर को चांदी के रेट 150000 रुपये प्रतिकिलोग्रा से भी ज्यादा हो गए हैं।
इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार बीते शुक्रवार को 22 कैरेट सोने के रेट 112802 रुपये प्रति 10 ग्राम थे। वहीं, आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सुबह के समय सोने की कीमत 112720 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। सोने की सभी वैरायटी में आज गिरावट देखने को मिली है। हालांकि चांदी के रेट फिर से बढ़ रहे हैं।
कौन करता है सोने के दाम जारी
आईबीजेए की ओर से हर कारोबारी दिन अलग-अलग वैरायटी के सोने की कीमतें (Gold Rate Today) जारी की जाती हैं। यह रेट टैक्स और मेकिंग चार्ज से पहले के होते हैं। आईबीजेए की ओर से जारी की गई यह कीमतें पूरे देश में लागू होती हैं। हालांकि हर शहर के सराफा बाजार के द्वारा इन कीमतों में जीएसटी व मेकिंग चार्ज करके कुछ फर्क जरूर देखने को मिलता है।
जानें आज क्या रहे सोने के दाम
सुबह के समय जो सोने की कीमती जारी की गई थी उनके अनुसार आज देश भर में सोने के रेट (Gold Silver Price) में कटौती हुई है। ऐसे में 999 शुद्धता वाले सोने के रेट आज यानी 26 नवंबर की सुबह 123057 रुपए थे। वहीं, शुक्रवार शाम को यह कीमत 123140 प्रति 10 ग्राम थी। ऐसे में 999 शुद्धता वाला सोना 89 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ है।
किस सोने की क्या चल रही है कीमत
इसके अलावा अगर हम बात करें 995 शुद्धता वाले सोने की तो आज सुबह इसकी कीमत 122564 रुपये प्रति 10 ग्राम रही है। वहीं, 916 शुद्धता वाले सोने के रेट 112720 रुपये प्रति 10 ग्राम रहे हैं। बात करें अगर हम 750 शुद्धता वाले सोने की कीमतों (Sone k Daam) की तो आज सुबह यह कीमत 92293 रुपये प्रति 10 ग्राम रही हैं। हालांकि शुक्रवार को यह रेट 92360 रुपये प्रति 10 ग्राम थे। इसके अलावा 585 शुद्धता वाले सोने के रेट आज सुबह 71988 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं।
इन कीमतों में 52 रुपये की कटौती हुई है क्योंकि शुक्रवार को यह रेट 72040 रुपये प्रति 10 ग्राम थे। इसके अलावा आज 1 किलो चांदी की कीमत 153054 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। बीते कारोबारी दिन यह रेट 151129 रुपये प्रति किलोग्राम थे। ऐसे में आज सुबह चांदी की कीमतों में 1925 रुपये की प्रति किलोग्राम पर बढ़त हुई है।
999 शुद्धता वाले सोने की कीमत
सोने की कीमतों को लेकर इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की ओर से कहा गया है कि बीते शुक्रवार की सुबह सोने की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। वहीं, चांदी की कीमतों में गिरावट हुई थी। आईबीजेए (IBJA) के मुताबिक 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने की कीमतें सुबह 122139 रुपये प्रति 10 ग्राम थी जो शुक्रवार शाम के समय 133140 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई थी। वहीं, इस दौरान चांदी की कीमत 151129 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई थी।
अगर आप सोना या चांदी (Sona or Chandi) के गहने खरीदने चाहते हैं तो यह बात हमेशा ध्यान रखें की गहने खरीदते समय सोने व चांदी के कीमतों में टैक्स भी शामिल होता है इसीलिए हमारे द्वारा बताई गई कि कीमतों से यह कीमते अलग हो सकती हैं।
