New Year 2023: नया साल किसानों के लिए लेकर आया खुशियां, आमदनी बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार ला रही है एक से बढ़कर एक योजना

 
zxz

मौसम में हल्की सर्दी और नई उम्मीदों के साथ में नए साल की शुरुआत हो चुकी है। नए साल से हर क्षेत्र और हर वर्ग के लोगों की में सकारात्मक ऊर्जा और बदलाव देखने की उम्मीद है। बात करें तो कृषि क्षेत्र के मौसम के कारण साल  2022 किसानों के लिए भी बेहद चुनौतीपूर्ण था।। दूसरी तरफ किसानों को आर्थिक संकट से उबरने में सरकार की योजनाएं सफल साबित हुई। केंद्र और राज्य सरकारें निर्धारित कई टार्गेट पूरे हुए। सरकार ने किसानों की आमदनी को दोगुना करने का लक्ष्य कर दिया है। इसके लिए सरकार ने साल 2022 में भी कई कई अहम फैसले लिए हैं। अब इस समय देखना यह होगा कि सरकार की नीतियां कृषि क्षेत्र में किस हद तक विस्तार विकास करेगी। 

खेती में सौर ऊर्जा का उपयोग
खेती में बिजली और डीजल का खर्च काफी ज्यादा बढ़ गया जिसे कम करने के लिए किसानों को सौर ऊर्जा से जुड़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके लिए प्रधानमंत्री कुसुम योजना के तहत किसानों को सोलर पैनल लगवाने के लिए डिजिटल सब्सिडी लोन की सुविधा दी जा रही है। इस स्कीम का सबसे अच्छा उत्पादन बिजल और डीजल का पैसा बचा सकते हैं। साथ ही सोलर पैनल से बिजली का उत्पादन लेकर अतिरिक्त आमदनी भी ले सकते हैं। 

क्या बढ़ जाएगी पीएम किसान की किस्तें
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से आज देश के करोड़ों किसान लाभान्वित हो रहे हैं। पिछले कुछ महीने से इस स्कीम से किसानों को हटाया गया था जो विवाद का मुद्दा बना हुआ है भूमिहीन किसानों और खेतिहर मजदूर भी पीएम किसान योजना से जोड़ने की मांग कर रही है वही सम्मान निधि को बढ़ाने को लेकर कुछ संशय बना हुआ हैं। 

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, किसानो की बढ़ती हुई महंगाई को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार इस साल पीएम किसान सम्मान निधि योजना की किस्त बढ़ा सकती है। पीएम किसान योजना के तहत 2 हेक्टेयर उससे कम जमीन पर खेती करने वाले भारतीय किसानों को हर साल 6000 रूपये दिए जाते थे। कृषि की बढ़ती लागत के बीच सरकार इस रकम को 8 से 10000 रूपये कर सकती है। 

मार्केट में उपलब्ध हो रहा है नैनो डीएपी
2023 की शुरुआत में ही किसानों को बड़ी खुशखबरी मिल रही है उर्वरकों की बढ़ती हुई खपत से मिट्टी और पर्यावरण को नुकसान हो रहा है। उसे अगले 9 उर्वरकों से कम किया जा रहा है कुछ समय पहले इसको ने नैनो यूरिया लॉन्च किया था जो उत्पादन बढ़ाने में काफी मददगार साबित हुआ। इस कड़ी में अब नैनो डीएपी उर्वरक लाने में सरकार मदद कर रही हैं। also read : 
जनवरी के महीने में इन फसलों को लगाने से कम समय में हो जाता है जबरदस्त मुनाफा,जानिए इनके बारे में

मोटे अनाजो पर फोक्स
भारत के प्रस्ताव और बेहतर देशों के समर्थन के बाद अगले साल 2023 को पूरी दुनिया अंतरराष्ट्रीय पोषक अनाज वर्ष के तौर पर मनाने जा रही ह। भारत ही मोटे अनाजों का बड़ा उत्पादक है इसलिए देश दुनिया में मोटे अनाजों के प्रति जागरूकता बढ़ने के लिए पूरी तैयारियां हो चुकी है।  इस साल किसानों को धान गेहूं के बजाय मोटे अनाजों के खेती करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। 

इन योजनाओं में होगा बड़ा बदलाव
साल 2022 में केंद्र सरकार ने ने घोषणा की थी कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में जलवायु संकट और टेक्नोलॉजी के विकास मध्य नजर बदलाव किए जा सकते हैं। यह बदलाव किसानों के हित में होंगे जिससे फसल का बीमा करवाना उसका क्लेम करवाना आसान हो जाएगा। इस साल सरकार प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के नियम में बदलाव कर रही है। इस साल कई राज्यों में भी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में शामिल होने के लिए रुचि दिखाई है। जिसका सीधा फायदा अभी किसानों को मिलेगा।