सितंबर के महीने में इन सब्जियों की करे खेती,होगा बेहद मुनाफा

 
h

सब्जियों की खेती किसानो के बिच काफी फेमस है।सब्जी एक नकदी फसल है।इस कारण काफी किसान सब्जी की खेती करना पसंद करते है।जिसका बड़ा कारण है सब्जी की खेती में किसानो को काफी अच्छा लाभ मिलता है।सब्जी एक ऐसी फसल है जिसे किसान सीधे उपभोक्ताओ को बेचकर काफी अच्छा लाभ कमा सकते है।अगर सही और अच्छे रेट में बिकने वाले सब्जियों की खेती के लिए चुनाव करे तो और भी ज्यादा अच्छा फायदा होता है।सितंबर के महीने में कई ऐसी सब्जियों की खेती की जा सकती है जिससे किसान अच्छा फायदा उठा सकते है। तो आइए जानते है सितंबर के महीने में की जाने वाली सब्जियों के बारे में। also read : सफ़ेद प्याज की इन तरीको से करे खेती,होगा बेहद मुनाफा

ब्रोकली 
गोभी की तरह दिखने वाली इस सब्जी की भारतीय बाजार में काफी ज्यादा डिमांड है।इसे हरी गोभी भी कहते है।ब्रोकली पोषक तत्वो कैल्शियम,आयरन से भरपूर सब्जी है।ये सेहत के लिए बेहद लाभदायक है।इसी कारण बाजार में 50 -100 रूपये किलो के भाव से बिकती है।60 -90 दिनों के अंदर यह फसल तैयार हो जाती है। 

g

हरी मिर्च 
रबी में हर मिर्च की बुवाई का समय 1 सितंबर से 30 नवंबर के बिच होता है।फसल 60 से 70 दिन में पक जाती है।हरी मिर्च की खेती में 15 से 35 डिग्री तक तापमान सही माना जाता है।इसकी खेती लगभग सभी तरह की मिट्टियो में की जाती है। 60 - 65 दिनों बाद फसल की तुड़ाई शुरू की जाती है।हरी मिर्च बाजार में काफी अच्छी कीमत में बिकती है।हरी मिर्च की खेती कर किसान अच्छा फायदा कमा सकते है। 

गाजर 
सर्दी के मौसम शुरू होने वाला है।इस मौसम में गाजर की डिमांड काफी बढ़ जाती है।सितंबर में गाजर की बुबाई की जाती है।सितंबर में बुबाई के साथ दिसंबर के आखिरी सप्ताह तक गाजर की फसल का उत्पादन ले सकते है।तीन से चार महीनो में इन फसलों का उत्पादन ले सकते है।इस खेती से अच्छा फायदा कमा सकते है।