जानिए, ब्रोकली में होने वाले रोग इनसे बचाव के उपाय ?

 
aad

ब्रोकली की खेती वैसे तो ठंडे मौसम में की जाती है ये हमारे शरीर के लिए बेहद लाभकारी है इसमें मौजूद, आयरन, कैल्शियम विटामिन और अन्य पोषक तत्व हमारे शरीर के लिए बेहद लाभकारी होते है बाजार में यह काफी महंगे दामों में बिकती है किसान इसकी खेती करके के काफी अच्छा फायदा कमा सकते है। लेकिन इन सब्जियों में रोग लगने का खतरा अधिक रहता है ऐसे में आज हम आपको ब्रोकली में लगाने वाले रोगो से बचाव से जुड़ी हुई जानकारी दे रहे है तो आइए जानते है। 

ब्रोकली में लगाने वाले रोग 
काला विगलन

यह एक जीवाणु जनित रोग होता है इस रोग में पौधे की पत्तियों के किनारों पर से गिरने लगती है और ब्रोकली की शिराएं धीरे-धीरे काली और भूरी होने लग जारी है पोधो को इस रोग से बचाने के लिए खेत में बीजो को बोन से पहले गर्म पानी में कुछ समय तक रखे और इसके अलावा रोगग्रस्त पौधे को उखाड़कर जला देना चाहिए। 

पत्ती धब्बा रोग
यह फफूंद से होने वाला रोग है। इसके प्रभाव से ब्रोकली की पत्तियों पर गोल धब्बे होने लगते है। इस रोग पर नियंत्रण के लिए इंडोफिल M-45 का छिड़काव 1000 लीटर पानी में घोलकर छिड़काव करे। इसके अलावा रोगी पौधों को उखाड़कर जला देना चाहिए। 

लालामी रोग
बोरॉन की कमी से ब्रोकली में लालामी रोग होता है। यह ब्रोकली का रंग गाढ़ा कत्थई कर देता है। इस रोग का प्रकोप बढ़ने से फूलों और पौधों के डंठल में काले रंग के धब्बे पड़ जाते हैं और पौधा खराब हो जाता है। इस रोग से बचाव के लिए ब्रोकली के पौधों पर बोरेक्स के घोल का छिड़काव करना चाहिए। also read : 
जमीन नहीं बल्कि छत पर कर रहे है धान की खेती कर रहा है ये किसान, हर साल हो रहा है 80 क्विंटल तक उत्पादन