Lemon Farming : भारत में उगाई जाने वाली नींबू की मुख्य किस्में, जिनसे होगा बंफर उत्पादन

देश में बड़े पैमाने पर नींबू की खेती की जा रही है यह अपने पीले रंग और चटपटे स्वाद के लिए जाना जाता है इसका इस्तेमाल चटनी, आचार और शरबत में होता है इसके साथ ही इसमें मौजूद औषधीय गुणों के लिए भी जाना जाता है। इसकी खेती में ज्यादा श्रम की आवश्यकता नहीं होती है ऐसे में आज हम आपको नींबू की विभिन्न किस्मों के बारे में बता रहे है तो आइए जानते है।
नींबू की किस्म
गोंधोराज लेबू
इस नींबू की ज्यादातर खेती बंगाल में होती है और गोंधोराज लेबू की खेती यहां बड़े मात्रा में की जाती है। इसके साथ ही इसके छिलके मोटे होते है इसकी बेहद अच्छी खुशबु आती है इसका इस्तेमाल बंगाल के डाक्टर औषधि के रूप में करते है।
नेपाली गोल
नींबू की इस किस्म की खेती मुख्य रूप से भारत के दक्षिणी राज्यों में की जाती है। इस नींबू में अन्य नींबू की तुलना में काफी ज्यादा रस होता है। इस किस्म का नाम नेपाली है लेकिन यह दक्षिणी राज्यों में बहुत ही प्रसिद्ध है।
मौसंबी नींबू
इस नींबू आकाक मौसंबी की तरह होता है। यह सबसे आसानी से मिलने वाली किस्म है। इसे आप किसी भी फल या सब्जियों की दुकान पर आसानी से खरीद सकते हैं। यह नींबू के प्रमुख किस्मों में एक जो स्वाद में हल्का कड़वा और मीठा होता है।
शरबती नींबू
इस नींबू के छिलके काफी मोटे और इनका रस काफी मीठा होता है। इसकी खेती मुख्य रूप से मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ राज्यों में ज्यादा होती है। इसका उपयोग ज्यादातर आचार बनाने के लिए किया जाता है।
काजी नींबू
इस नींबू की खेती असम में होती है इस पौधे को तैयार होने में एक साल तक समय लगता है। यह अन्य नींबू में अन्य किस्मों की तुलना में अधिक रस होता है। इसका इस्तेमाल जूस और आचार के तौर पर होता है। also read : जानिए, ब्रोकली में होने वाले रोग इनसे बचाव के उपाय ?