पॉली हाउस : इस राज्य की सरकार किसानों की आर्थिक रूप से मदद के लिए दे रही है 50 % तक की सब्सिडी, जानिए आवदेन की पूरी प्रोसेस

 
dd

इन दिनों ज्यादातर किसान आधुनिक खेती की तुलना में परम्परागत खेती पर ज्यादा ध्यान दे रहे है। इसके लिए किसानो के द्वारा तरह तरह के प्रयास किए जा रहे है वहीं सरकार भी किसानों की आय में बढ़ोतरी के लगातार प्रयास कर है। इसके लिए सरकार ने हाल ही पॉलीहाउस सब्सिडी योजना की शुरुआत की है इस योजना के तहत किसानों को एक एकड़ जमीन में पॉलीहाउस बनाने के लिए 16 लाख 80 हजार की सब्सिडी मिल रही है वहीं पॉलीहाउस की मदद से किसान ज्यादा तापमान और धूप में भी फल, फूल और सब्जियों की खेती आसानी से कर सकते है इसके साथ ही किसान वैसी फसलों की खेती भी कर सकते है जिनकी मार्केट में अधिक डिमांड होती है। तो आइए जानते है पॉलीहाउस बनाने के लिए सब्सिडी कैसे प्राप्त करे। 

कितना होगा किसानों को फायदा
आपको बता दें कि इसकी मदद से किसान पहले की अपेक्षा 4 गुना ज्यादा फायदा प्राप्त कर पाता है। पॉलीहाउस में विभिन्न फसलों की खेती  कर उसे बाजार में 4 गुना अधिक दाम में बेच सकते हैं। परंपरागत खेती की अपेक्षा पॉलीहाउस में खेती किसानों को काफी अच्छा मुनाफा देता है। एक पॉलीहाउस किसान को सालाना 10 लाख रुपए की इनकम दे सकता है। सरकार किसानों को इस कार्य के लिए सब्सिडी भी प्रदान करती है। 

कितनी मिलेगी पॉलीहाउस सब्सिडी 
हरियाणा सरकार किसानों को एक एकड़ पर पॉली हाउस लगाने पर 16 लाख 80 हजार रुपए की सब्सिडी दे रही है। किसानों को पाॅलीहाउस निर्माण के लिए कुल लागत का 50% राशि सब्सिडी के तौर पर दिए जाते हैं। एक पॉलीहाउस के निर्माण में किसानों को लगभग 34 लाख रुपए का खर्च आता है। जिसमें से किसानों को लगभग 16.80 लाख रुपए तक अनुदान मिल जाता है। 

पॉलीहाउस खेती के लाभ
इस खेती में प्रति इकाई उत्पादन और उत्पादन की गुणवत्ता में बढ़ोतरी होती है।
सालभर फसलों का उत्पादन लिया जा सकता है।
सामान्य खेती की तुलना में उत्पादन 4 गुना ज्यादा होता है।
कीटनाशक के खर्चों में कमी होती है। 

पॉलीहाउस सब्सिडी के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें
आपको सबसे पहले आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट http://polynet.hortharyana.gov.in पर जाना है। 
इसके बाद में http://polynet.hortharyana.gov.in/T/NewApplication.aspx इस लिंक को ओपन करें।
यहाँ पर मांगी गयी सभी जानकारियां और दस्तावेज की आवेदन की प्रक्रिया को पूरी करे। 
अगर आप राजस्थान से हैं तो पॉली हाउस व शेड नेट पर सब्सिडी पाने के लिए किसान अपने जिले के कृषि विभाग के कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। राजस्थान कृषि विभाग की वेबसाइट https://agriculture.rajasthan.gov.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 
अगर आप हरियाणा, राजस्थान के अलावा किसी अन्य राज्य से हैं तो अपने राज्य के बागवानी विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते है। इसके साथ बागवानी विभाग के कार्यालय से सीधे संपर्क करते हुए आवेदन की जानकारी ले सकते हैं। also read : 
धान की फसल में इस माह करे ये जरुरी काम,होगा मुनाफा