भारत के इस राज्य में होती है लाल केले के खेती, डाइबिटीज़ में करे जरूर सेवन

दुनियाभर में ज्यादातर लोग केले का सेवन करते है। केला स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होने के साथ साथ पूजा में भी इस्तेमाल किया जाता है। 
 
xc

दुनियाभर में ज्यादातर लोग केले का सेवन करते है। केला स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होने के साथ साथ पूजा में भी इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन आज हम आपको भारत में होने वाले केले के बारे में नहीं बल्कि दूसरे देशों में पाए जाने वाले लाल केले के बारे में बताने जा रहे है जो किसान इससे जुड़े हुए है वह इसकी खेती करके अच्छा लाभ ले सकते है। ऐसे में आइए जानते है इसकी खेती कैसे करे ? 

भारत में इस राज्य में होता है उत्पादन 
आस्ट्रेलिया, अमेरिका में पाया जाने वाले इस लाल केला की बात अगर हम भारत में करें तो यह केरल राज्य में भी पाया जाता है। यह केरल की जलवायु इस केले के पोषण एवं वृद्धि के लिए पूरी तरह अनुकूलित है। लेकिन इसकी खेती अन्य राज्यों में भी खूब होती है। 

समजलवायु का पौधा है लाल केला
भारत में केले के लिए कोई भी किस्म हो उसकी वृद्धि के लिए उसके अनुरूप की जलवायु होना जरूरी है। भारत के केरल राज्य की जलवायु सम जलवायु है। जिस कारण वहां वर्षा का अनुपात उत्तर भारत के अन्य राज्यों की अपेक्षा ज्यादा है। जिससे वहां इस केले का उत्पादन किया जाता है। लेकिन बढती तकनीकी एवं उन्नत बीजों की सहायता से आज हम कहीं भी इसकी खेती को कर सकने में सक्षम हैं। आज इसकी खेती के लिए आप केरल या उससे सम्बंधित नर्सरी से संपर्क करके इसके पौधे या बीज मंगा कर इसकी खेती कर सकते हैं। इसकी खेती की शुरुआत आपको जुलाई माह में करनी होगी। 

डाइबटीज के लिए काफी लाभकारी 
डाइबिटीज जैसी बीमारी में आपको मीठे का सेवन नहीं करना चाहिए। लेकिन अगर आपके पास में लाल केला है तो आप इसका सेवन कर सकते है इसमें मौजूद गुण डाइबटीज के लेवल को कम करते है इसके साथ ही केले में भरपूर मात्रा में विटामिन A पाया जाता है जो हड्डियों को मजबूत रखता है। also read
पतले बालो को लंबा और घना बनाने के लिए इन पत्तो का करे इस्तेमाल