इन 5 तरह के पेड़ों से कुछ ही समय में कम मेहनत में होगी बंफर कमाई

यदि आप कम दिनों में अच्छी कमाई करना चाहते है तो इन 5 पेड़ो की खेती कर सकते है। इनमे आपको मेहनत भी कम करनी होगी। इसके अलावा आपकी जमीन यदि कम उपजाऊ है तो इन पेड़ो की खेती करना आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है। लेकिन इसके लिए आपको धैर्य से काम करना होता है क्योकि इन पेड़ो से आप लम्बी अवधि में ही मुनाफा कमा सकते है। अगर आप ऐसे पेड़ो की खेती करने के बारे में सोच रहे है तो आइए जानते है इन पेड़ो के बारे में।
सागवान का पेड़
सागवान का पेड़ बहुत मजबूत रहता है इस पेड़ का अधिकतर इस्तेमाल कंस्ट्रक्शन के कामो में किया जाता है। इसलिए इस पेड़ को इमरती लकड़ी का राजा भी कहा जाता है। इस पेड़ को तैयार होने में लगभग 12 साल का समय लग जाता है। लेकिन इस समय पर इस पेड़ की कीमत करीबन 20 से 25 रुपये प्रति पेड़ हो जाती है। और आने वाले समय में इस पेड़ की डिमांड और भी ज्यादा होने वाली है।
चन्दन का पेड़
यह चन्दन का पेड़ दुनिया के सबसे महंगे पेड़ो में से एक होता है, इस पेड़ के एक किलो लाके की कीमत करीबन 27000 रुपये के आस-पास होती है। और चन्दन के एक पेड़ से लगभग 15 से 20 किलो लकड़ी निकाली जाती है। यदि आप इन पेड़ो की खेती करने में सक्षम होते हैं तो ये पेड़ आपको लखपति भी बना सकते हैं।
महोगनी का पेड़
महोगनी पेड़ के लकड़ी को वाटर रेजिस्टेंट भी कहते हैं। इस पेड़ की लकड़ी पर पानी का कोई असर नहीं पड़ता है। इस वजह से इस लकड़ी से बने फर्नीचर के दाम बहुत महंगे होते हैं। और इस पेड़ के फिलहाल के मार्केट रेट के बारे में बात करें तो इसका मार्केट रेट 2000 से 2500 रुपये प्रति किलो होती है।
सफेदा का पेड़
यह एक ऐसा पेड़ है जिसकी खेती करने में बहुत कम लागत लगती है। यह पेड़ कम पानी और बिना किसी ख़ास देखभाल के भी तैयार हो जाता है। इस पेड़ को पूरी तरह से तैयार होने में कम से कम 8 से 10 साल का समय लग जाता है। इस पेड़ का एक औषधीय महत्व भी है की इस पेड़ से एक तेल निकलता है जो मार्केट में काफी महँगा बेचा जाता है।
गम्हार का पेड़
इस पेड़ को आप एक एकड़ में लगाकर आसानी से एक करोड़ तक कमा सकते हैं। यह पेड़ औषधीय गुणों से भरपूर होने के साथ-साथ ज़मीन में नाईट्रोज़न और फॉस्पोरस की मात्रा को भी बढ़ाता है, जिससे फसलों की उत्पादकता बढाती है। इसकी लकड़ियां इमारतों के लिए भी बहुत उपयोगी होती हैं। इस पेड़ को कम वर्षा वाले इलाको में भी उगाया जा सकता है।also read : OMG ! नोएडा के ये इंजीनियर कमरे में इस तरह कर रहे है केसर की खेती, जाने कहा से आता है ये आइडिया