ये रही प्याज की बंफर पैदावार वाली किस्में, प्रति हेक्टयेर से होती 500 क़्वींटल तक की पैदावार

 
cvc

भारत में बड़े स्तर पर प्याज की खेती की जाती है किसान इसकी खेती रबी और खरीफ दोनों सीज़न में करते है यदि किसान बुवाई के समय सही किस्मों का चयन करते है तो किसान प्याज की खेती काफी अच्छे से कर सकते है बाजार में वैसे तो इसकी कई किस्मे मिल जाती है लेकिन आज हम आपको इस पोस्ट में 5 किस्मों के बारे में बता रहे है जो बंफर उत्पादन देती है तो आइए जानते है। 

प्याज की उन्नत किस्में
पूसा रेड 

इस किस्म का प्याज लाल रंग का होता है। इसमें एक हेक्टेयर में कम से कम 200 से 300 क्विंटल तक की पैदावार की जा सकती है वहीं भंडरान के लिए किसी विशेष स्थान की जरुरत नहीं पड़ती है। इसमें एक प्याज 70 से 80 ग्राम तक का होता है। इस फसल को तैयार होने में 120-125 दिनों का समय लगता है। 

पूसा रतनार 
इस किस्म के प्याज का आकर थोड़ा चपटा और गोल होता है वहीं इसका रंग गहरा लाल और इसमें किसान प्रति हेक्टेयर में 400 से 500 क्विंटल तक प्याज प्राप्त कर सकते हैं। इस फसल 125 दिनों में तैयार हो जाती है। 

हिसार- 2 
इस किस्म का प्याज गहरे लाल और भूरे रंग का भी होता है। रोपाई के 175 दिनों बाद फसल पक जाती है. इसकी सबसे खास बात यह होती है कि इसका स्वाद तीखा नहीं होता है। यह प्रति हेक्टेयर 300 क्विंटल तक पैदावार दे देती है। 

पूसा व्हाईट फ्लैट
कई बार मार्केट में सफेद रंग के प्याज भी देखते हैं, वह यही किस्म है। इस प्याज की रोपाई के 125 से 130 दिन बाद में तैयार होने वाली किस्म है। वहीं भंडारण क्षमता अच्छी होती है। इसके प्रति हेक्टेयर 325 से 350 क्विंटल तक पैदावार हो सकती है। 

अर्ली ग्रेनो
प्याज की इस किस्म का रंग हल्का पीला होता है। इसे सलाद में सबसे ज्यादा उपयोग किया जाता है। इसकी रोपाई के 115-120 दिनों बाद फसल पक जाती है। वहीं इसके प्रति हेक्टेयर 500 क्विंटल तक पैदावार होती है। also read : 
जानिए, ब्रोकली में होने वाले रोग इनसे बचाव के उपाय ?