जमीन नहीं बल्कि छत पर कर रहे है धान की खेती कर रहा है ये किसान, हर साल हो रहा है 80 क्विंटल तक उत्पादन

आपने आज तक जमीन पर तो धान के खेत देखे ही होंगे लेकिन आज हम आपको छत्तीसगढ़ के महासमुंद के एक किसान जमीन से 25 फ़ीट की ऊंचाई पर धान की खेती करते हुए देखा है ये सही है ये किसान अपनी मकान के छार पर धान की खेती करते है और छत पर अजूबा खेती करने के लिए जाने जाते है इन किसान का नाम बीपी बिसाई है जो 78 साल के बिसाई करीब 29 सालों से धान की खेती कर रहे है पर हर सीज़न वह करीब 60 क्विंटल किलो धान का उत्पादन करते है इनका रिकॉर्ड एक एक क्विंटल 80 किलो का है।
आपको बता दे बीपी बिसाई ने अपने दो मंजिला 3200 वर्गफीट के मकान है जिसे कुछ समय पहले ही हैगिंग गार्डन में बदल दिया गया। वे अपने मकान की छत पर अलग-अलग सीजन में धान, गेहूं और सूरजमुखी की फसल उगाते हैं। इसके लिए उन्होंने छत पर करीब छह इंच मिट्टी डाल रखा है। उसके ऊपर वे करीब 3 इंच पानी डालते हैं। 25 फीट के ऊपर सिंचाई के लिए उन्होंने अपने घर के कुंए में ही मोटर लगा रखा है। इसकी खास बात ये है कि बिसाई के किराएदार भी इस अनोखी खेती में उनका सहयोग करते हैं।
इसके साथ ही इस किसान ने अपने गार्डन में कपूर,रूद्राक्ष और सिन्दूर जैसे दुर्लभ वृक्षों को भी जीवित रखा है। वहीं काफी पहले वे छत पर केला, पपीता और गन्ना भी लगाते थे लेकिन अब वे औषधि पौधों की खेती भी कर रहे हैं। इससे जिले के कृषि अधिकारी भी बीपी बिसाई द्वारा की जा रही खेती की तारीफ की है। also read : इंडिया में पशुओं के लिए लांच हुआ ये छोटा डिवाइस, बस करना है ये काम, सम्पूर्ण रोगों के बारे में मिलेगी जानकारी