इंडिया में पशुओं के लिए लांच हुआ ये छोटा डिवाइस, बस करना है ये काम, सम्पूर्ण रोगों के बारे में मिलेगी जानकारी

 
xc

आज के समय में ज्यादातर लोग फसलों के साथ में पशुपालन का व्यवसाय भी कर रहे है ऐसे में आजकल पशुओं के स्वास्थ्य की जाँच के लिए बेहतरीन उत्पादन आ गए है जिसके इस्तेमाल से एक बार में ही पशुओं से जुड़ी हर एक बीमारी और रोगों के बारे में बता चल जाता है। आज हम पशुओं के लिए ऐसे आधुनिक तकनीक से बने एक डिवाइस को लेकर आए हैं, जो पशुओं के जबड़े में लगाकर उसकी सभी बीमारियों के बारे में मिनटों में आप जान सकेंगे। दरअसल, जिस डिवाइस की हम बात कर रहे हैं, वह कैटल हेल्थ मॉनिटर डिवाइस है जिसे सीडैक कोलकाता में तैयार किया गया है। 

कैसे करता है काम 
इस डिवाइस को पशुओं के जबड़े में लगाया जाता है और इसके बाद में पशु में यदि कोई भी रोग लगता है इसके बारे में आपको तुरंत SMS मिल जाता है यह आपको उस बीमारी के बारे में सूचित करता है ताकि आप समय पर इसका इलाज कर सके और उसे पशु में फैलने से रोक सके ये डिवाइस 24 घंटे में अपना काम करता है। 

किस तरह से देता है पशु की जानकारी 
यह डिवाइस एक ऐप के जरिए आपको अपने पशु की हर एक हरकत की अपडेट देता रहेगा। पशु के जबड़े में लगे इस डिवाइस का संपर्क आपके फोन में होगा। जो हर एक सीजन के अनुसार हर एक रोग के बारे में बताता है। 

बनारस में होगा लॉन्च
आपको बता दे, ये डिवाइस जल्द ही इंडिया के मार्केट में भी लांच होने जा रहा है इसके लिए आपको अभी कुछ समय के लिए इन्तजार करने की जरुरत है यह डिवाइस इस महीने के अंत तक मार्केट में आ जाएगा और बनारस में लांच किया जा सकता है। इस डिवाइस मेक इन इंडिया के तहत तैयार किया गया है। और बताया जा रहा है कि इसे बनारस में लॉन्च करने से पहले करीब डेढ़ सौ से भी कहीं अधिक पशुओं पर प्रयोग करके देखा गया है कि यह पशुओं व किसानों के लिए सुरक्षित है। also read
इन 3 तरह के पेड़ो की खेती से कुछ ही समय में होगी लाखों की कमाई, जानिए खेती करने की तकनीक