बॉलीवुड के 7 दिग्गज जो रूपहले पर्दे के साथ-साथ ही खेती-बाड़ी में भी

भारत में आर्गेनिक खेती का प्रचलन बढ़ा है। आम लोग और किसानों के अलावा बॉलीवुड के भी कई दिग्गजों का रुझान फार्मिंग की ओर है।
धर्मेंद्र अब भी बॉलीवुड में सक्रिय
धर्मेंद्र प्रकृति प्रेमी हैं और हर कोई यह बात जानता है। सुपरस्टार आए दिन अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लोनावाला स्थित फार्महाउस के वीडियो शेयर करते रहते हैं। एक्टिंग से दूर ही-मैन अब जानवरों की देखभाल के साथ ऑर्गेनिक खेती भी करते हैं। उनके फार्महाउस में सैकड़ों गायें हैं। पंजाब से ताल्लुक रखने वाले धर्म पाजी देसी सब्जियां उगाते और खाते हैं। 87 साल के हो चुके धर्मेंद्र अब भी बॉलीवुड में सक्रिय हैं। उनकी इस साल भी 'अपने 2' व 'रॉकी और रॉनी की प्रेम कहानी' आने वाली है।
एक्टिंग और बिजनेस के साथ ही जूही कई सालों से खेती कर रही हैं। महाराष्ट्र के वाडा स्थित अपने फार्महाउस पर वह खेती करती हैं। उन्होंने पिता के निधन के बाद आर्गेनिक खेती करने का फैसला किया। 'डिंपल गर्ल' लंबे समय से रंगमंच की दुनिया से दूर हैं। आईपीएल में वह पंजाब किंग्स की सह-मालकिन है. उन्हें अक्सर हर मुकाबले में देखा जाता है। जब आईपीएल नहीं होता है तब वह खेती करती हैं। पिछले दो सालों से वह अपना पूरा ध्यान खेती-बाड़ी में लगा रही हैं। प्रीति अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर खेती से जुड़े वीडियो शेयर करती रहती हैं।
बॉलीवुड के 'फैजल खान' इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में हैं। उनकी पत्नी आलिया सिद्दीकी ने उन पर घरेलू हिंसा के गंभीर आरोप लगाए हैं। नवाज को भी खेती से खासा लगाव है। जैसे ही उन्हें मौका मिलता है तो वह खेती करने उत्तर प्रदेश में अपने गांव मुजफ्फरनगर चले जाते हैं। आर माधवन अब भी बड़े पर्दे पर काफी सक्रिय है। लेकिन इसके बावजूद वह खेती के लिए समय निकाल लेते हैं। कुछ साल पहले नारियल की खेती के लिए उन्होंने जमीन का टुकड़ा लिया था। अब वह आर्गेनिक खेती भी कर रहे हैं।