अजय देवगन की फिल्म 'भोला 'का मोशन पोस्टर हुआ रिलीज,3d में होगी रिलीज,माथे पर भस्म लागते नजर आये अजय देवगन

 
f

अजय देवगन की सुपरहिट फिल्म 'दृश्यम  2 ' सिनेमाघरों में रिलीज हो गयी है। इस फिल्म में काफी धमाल मचा रखा है। ऐसे में अब अजय देवगन अपनी आगामी फिल्म 'भोला ' की तैयारी में लग गए है। वह जल्द इस फिल्म को लेकर आ रहे है। इस फिल्म को लेकर ये खर्चा का विषय बने हुए है।अब अजय देवगन की फिल्म 'भोला का मोशन पोस्टर शेयर किया गया है।इस फिल्म को लेकर फैंस काफी उत्साहित है। 

g

इस फिल्म के पोस्टर में अजय देवगन अपने माथे पर भस्म लगाते हुए दिखाई दे रहे है।अजय देवगन ने फिल्म के मोशन पोस्टर को शेयर करते हुए केप्शन में लिखा,कौन है वो ?? इस फिल्म में उनके साथ तब्बू भी अपने जरुरी किरदार में दिखाई दे रही है।भोला के मोशन पोस्टर में फिल्म के टीजर के बारे में भी जानकारी दी गयी है। भोला का टीजर 22 नवंबर 2022 को रिलीज किया गया है। खबरों के अनुसार इस फिल्म में एक्टिंग करने के साथ साथ अजय देवगन ने इस फिल्म को डायरेक्ट भी किया है। ये फिल्म 3D में रिलीज की जाएगी। इस पोस्टर में त्रिशूल,धमाकेदार बेक ग्राउंड म्यूजिक सुन सकते है। वही पोस्टर में अजय की झलक भी दिखाई देती है। 

अजय देवगन की फिल्म भोला तमिल केथी की हिंदी रीमेक है। इस फिल्म में साऊथ सुपरस्टार कार्थी शवकुमार ने अपना अहम किरदार निभाया है। फिल्म को लोकेश कनगराज ने निर्देशित किया था। ये साल 2019 में आयी इस क्राइम थ्रिलर फिल्म को दर्शको ने काफी पसंद किया था। इस मोशन पोस्टर से अंदाजा लगा सकते है की अजय की ये फिल्म फूल ऑन एक्शन पैकेज होगी।इस पोस्टर में त्रिशूल,धमाकेदार बेक ग्राउंड म्यूजिक सुन सकते है। वही पोस्टर में अजय की झलक भी दिखाई देती है।