Bheed Teaser : अनुभव सिन्हा की 'भीड़ ' का जबरदस्त टीजर हुआ रिलीज,अब पेश होगा लॉकडाउन का दौरा

राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर अभिनीत फिल्म 'भीड़ ' में अनुभव सिन्हा लॉकडाउन के डोर को पेश कर रहे है।आपको बता दे की कोविड 19 महामारी की दस्तक के बाद देश में लगा लॉकडाउन कई लोगो के लिए कहर बनकर टुटा था।खासकर रोजी रोटी के लिए गांव छोड़कर शहर आकार बसे लोगो ने जब लॉकडाउन के बाद खुद को आर्थिक संकट में घिरा पाया तो अपनी जड़ो की और लौटने का ख्याल आया। लेकिन यह उनके लिए आसान नहीं रहा।वह भयानक मंजर हम सभी ने अपनी आँखों से देखा था। उसी दौर को अनुभव सिन्हा अपनी आगामी फिल्म 'भीड़ ' में समेटने जा रहे है। वही अब इस फिल्म का जबरदस्त टीजर भी जारी हो गया है।
दिखाई देंगे राजकुमार राव - भूमि पेडनेकर
राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर अभिनीत फिल्म भीड़ में अनुभव सिन्हा लॉकडाउन के दौर को पेश करेंगे।इस फिल्म में यह दीखाने की कोशिश होगी की लॉकडाउन के कारण से कितने लोगो की जान गयी और कितने लोग कई दिनों तक सड़को पर रोते बिलखते रहे। इस फिल्म का टीजर रोंगटे खड़े कर देने वाला है। साथ ही यह जानकारी भी दी गयी की यह फिल्म ब्लेक एड व्हाइट में आएगी। also read : संजय दत्त एक बार फिर विलेन के किरदार में वापसी करने जा रहे हैं
इस फिल्म के टीजर की शुरुआत में कुछ फोटोज दिखाई दे रही है ,जिनमे सड़को पर भीड़ है। बेबस,लकहर लोग न जाने कहा चले जा रहे है ..! लोग अपनी जान जोखिम में डालकर बसों की छत पर भी यात्रा कर रहे है। इन फोटोज को देखकर लगेगा जैसे वह 1947 के बटवारे का मंजर है। लेकिन बैकग्राउंड से आती आवाज को साफ कर देती है। आवज सुनाई देती है ,यह कहानी इतिहास के ऐसे पने की है जब हमारा देश बंट गया था। एक ऐसा दौर जिसने पुरे देश को उसकी जड़ो से हिलाकर रख दिया था।आपको लग रहा होगा की 1947 में हुए भारत और पाकिस्तान के बंटवारे की बात हो रही है। लेकिन नहीं ,वह एक बार फिर हुआ था बंटवारा 2020 में। जब लोगो को अचानक हुआ की वह घर उनके है ही नहीं जहा वे इतने सालो से रह रहे थे।