कॉलेज के दिनों में ट्रैन में गाए गाने, ऑडिशन में नहीं मिली जगह, इसके बावजूद भी बने सुपरस्टार, जानिए जन्मदिन के अवसर पर इस एक्टर की खास बातें

बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर एक्टर आयुष्मान खुराना आज अपना 39 वां जन्मदिन मना रहे है उन्होंने साल 2012 में फिल्म विक्की डोनर से इंडस्ट्री में डेब्यू किया था अब तक उन्हें कई फिल्मों में देखा जा चुका और उनका हर एक किरदार काफी अलग होता है जो दर्शकों को काफी पसंद आता है। आपको बता दे, आयुष्मान ने आज तक कभी भी बड़े बजट की फिल्में नहीं बनाई है उनकी फिल्में महज 20-35 करोड़ रुपए में बनाया जा सकता है। आपको बता दे, आयुष्मान खुराना की 29 करोड़ में बनी बधाई हो ने 221 करोड़ रूपये की कमाई की है और , 32 करोड़ में बनी अंधाधुन ने 456 करोड़ कमाए। 25 अगस्त को रिलीज हुई उनकी फिल्म ड्रीम गर्ल 2 ने महज 18 दिनों में ही 127 करोड़ कमा लिए हैं।
घर में बना था सजा के लिए कमरा, वहीं होती थी पिटाई
आपको बता दे, आयुष्मान खुराना का जन्म 14 सितंबर 1984 में चंडीगढ़ में हुआ था। उनके पिताजी पी. खुराना एक एस्ट्रोलॉजर हैं और मां पूनम एक हाउसवाइफ हैं। आयुष्मान के छोटे भाई का नाम अपारशक्ति खुराना हैं, जो उनके नक्शेकदम पर चलकर बॉलीवुड एक्टर बने हैं। आयुष्मान का वैसे तो नाम निशांत है हालाँकि जब वह ३ साल के हुए तो उनके पिता ने निशांत की जगह उनका नाम आयुष्मान रख दिया। उनके घर में एक अलग कमरा पनिशमेंट के लिए हुआ करता था जिसमे उन्हें गलती करने पर मार पड़ती थी।
बचपन से देखा हीरो बनने का सपना, शीशे में खुद को घंटों निहारते थे
आयुष्मान खुराना बचपन से ही हीरो बनना चाहते थे। वो अपनी दादी को गुरुद्वारे में गाते देखकर खुद भी उनकी नकल करते थे। घर पर घंटों शीशे के सामने खड़े होकर खुद को निहारते थे और गाना गाते थे।
कॉलेज के दिनों में ट्रैन में गाया करते थे गाना
आपको बता दे, आयुष्मान खुराना कॉलेज के दिनों में थिएटर किया करते थे। DAV कॉलेज के प्लेग्रुप आगाज और मंचतंत्र को भी आयुष्मान ने दोस्तों के साथ मिलकर के शुरू किया था। उन्होंने कई अवार्ड भी जीते है। इसके साथ ही खेलने के सिलसिले में कई बार आयुष्मान कई बार दिल्ली से मुंबई भी आ गए थे और उन्होंने कई बार दिल्ली से मुंबई से जाने वाली ट्रैन में अपने दोस्तों के साथ में गाना भी गाया। और लोगो का भरपूर मनोरंजन किया।
साल 2004 में बने थे रोडीज 2 के विनर
आयुष्मान खुराना ने MTV रोडीज का ऑडिशन दिया था। ऑडिशन में उन्हें स्पर्म डोनेट करने का टास्क दिया गया था। आयुष्मान ने टास्क पूरा कर न सिर्फ शो में जगह बनाई, बल्कि सीजन भी जीता। संयोग ये रहा कि आयुष्मान ने डेब्यू फिल्म विक्की डोनर में भी स्पर्म डोनर का ही रोल प्ले किया था। रोडीज जीतने के बाद भी आयुष्मान खुराना ने मुंबई में रहते हुए कई ऑडिशन दिए, लेकिन उन्हें कोई रोल नहीं मिला। वो चंडीगढ़ लौट गए और उन्होंने पोस्ट ग्रेजुएशन किया।
ऑडिशन में नहीं मिल पाई जगह
आपको बता दे, आयुष्मान खुराना मुंबई आकर नौकरी की तलाश करने लगे। हीरो बनना था तो उन्होंने कई ऑडिशन दिए। एक दिन जब आयुष्मान ऑडिशन देने गए तो कई लोगों के साथ उनका ऑडिशन लिया जा रहा था। आयुष्मान को लगा कि अगर उन्होंने सबके सामने एक्टिंग की तो कोई उनका स्टाइल कॉपी कर सकता है। उन्होंने कास्टिंग डायरेक्टर से कहा कि मैं सबके सामने ऑडिशन नहीं दूंगा। आप मेरा अलग से ऑडिशन ले लीजिए। आयुष्मान की ये बात सुनकर कास्टिंग डायरेक्टर ने उनसे कहा कि क्या तुम खुद को शाहरुख खान समझते हो। यहां ऐसा नहीं होता। ऑडिशन देना है तो सबके सामने देना होगा। इसके बाद में आयुष्मान ने कहा अगर अलग से ऑडिशन नहीं लिया जा सकता है तो कम-से-कम उन्हें सबसे आखिर में ही बुला लीजिए, जिससे उन्हें कोई देख न सके। आयुष्मान की बात से कास्टिंग डायरेक्टर इतना चिढ़ गया कि आयुष्मान को भगा दिया गया। also read : 12 साल की उम्र में बॉडी शेमिंग का शिकार, बिना शादी के बनी माँ, पहचाना क्या इस बच्ची को ?