Parineeti Chopra : दिल्ली में हुई एक्ट्रेस की Engagement में चार चाँद लगाने के लिए लंदन से आई प्रियंका, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल परिणीति चोपड़ा, अपनी लाइफ की नई शुरुआत करने जा रही है। आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा संग 13 मई को उनकी सगाई है। इंगेजमेंट सेरेमनी कपूरथला हाउस, दिल्ली में हो रही है। इस खास मौके प्रियंका चोपड़ा भी अपने बहन के साथ में पहुंची है। वह लन्दन से दिल्ली आने के लिए रवाना हो चुकी है। उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है।
पिछले कई दिनों से खबरें आ रही थीं कि Parineeti Chopra और राघव चड्ढा एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और जल्द ही शादी भी करने वाले हैं। अब इंगेजमेंट सेरेमनी के साथ उनका रिश्ता ऑफिशियल होने जा रहा है। 13 मई को दिल्ली के कपूरथला हाउस में होने जा रही इस सेरेमनी में बॉलीवुड हस्तियों के भी शामिल होने की उम्मीद है।
लंदन एयरपोर्ट पर दिखी प्रियंका चोपड़ा
पिछले कई दिनों से खबरें आ रही थीं कि Parineeti Chopra और राघव चड्ढा एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और जल्द ही शादी भी करने वाले हैं। अब इंगेजमेंट सेरेमनी के साथ उनका रिश्ता ऑफिशियल होने जा रहा है। 13 मई को दिल्ली के कपूरथला हाउस में होने जा रही इस सेरेमनी में बॉलीवुड हस्तियों के भी शामिल होने की उम्मीद है।
सिख रीति-रिवाज के अनुसार होगा समारोह
जानकारी के मुताबिक, परिणीति और राघव की इंगेजमेंट सेरेमनी शाम 5 बजे शुरू होने की उम्मीद है और इसे सिख रीति-रिवाजों के अनुसार किया जाएगा। समारोह की शुरुआत सुखमनी साहिब पथ से होगी और उसके बाद शाम 6 बजे अरदास होगी।
दिल्ली के सीएम सहित 150 मेहमान शामिल होंगे!
रिपोर्ट्स के मुताबिक, परिणीति और राघव का बॉलीवुड-थीम बेस्ड फंक्शन होगा, जिसमें उनके परिवारों और करीबी दोस्तों को मिलाकर करीब 150 मेहमान शामिल होंगे। इस प्रोग्राम में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के भी आने की उम्मीद है। अपनी सगाई के लिए राघव पवन सचदेव की डिजाइन की हुई अचकन पहनेंगे, जबकि परिणीति मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई ट्रेडिशन ड्रेस पहनेंगी।
दुल्हन' की तरह सजे घर
इससे पहले परिणीति के मुंबई वाले घर को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया। वहीं, राघव का घर भी रोशनी से नहा उठा। उनके घर को भी झालरों और फूलों से सजाया गया है। also read : आराध्या की हमशक्ल निकली इस इस एक्ट्रेस की बेटी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो