प्रीति जिंटा ने लॉस एंजिल्स में प्रियंका चोपड़ा के साथ में सेलिब्रेट की होली, फोटोज वायरल

 
cvcv

जैसा की आप जानते है हाल ही में होली का त्यौहार सेलिब्रेट किया गया है। इस फेस्टिवल को आम लोगो के साथ में बॉलीवुड स्टार्स ने भी सेलिब्रेट किया है। इस दौरान बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने पति जीन गुडइनफ और एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस के साथ होली का जश्न मनाया, जिसका एक वीडियो प्रीति ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में सभी लोग प्रियंका के लॉस एंजिल्स वाले घर में होली मनाते हुए नजर आ रहे है। इस वीडियो में आप देख सकते है सभी लोग पूरी तरह से रंग में रंगे हुए है। 

वीडियो शेयर कर प्रियंका- निक को कहा थैंक्यू
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने इस इस वीडियो को शेयर करते हुए एक प्यारा सा केप्शन लिखा है, उन्होंने लिखा है,'सभी को होली की शुभकामनाएं। आज का दिन कितना मजेदार रहा। इस तरह के दयालु और मजेदार मेजबान होने के लिए @प्रियंका चोपड़ा और @निक जोनस को धन्यवाद। आप लोगों के साथ होली मनाना बहुत अच्छा लगा। भगवान का शुक्र है कि बारिश नहीं हो रही थी और धूप निकली हुई थी। नाचने और स्वादिष्ट खाने के बाद आज रात मैं एक बच्चे की तरह सो रही हूं'।

रॉकी और रानी से करेगी कमबैक 
बता दें कि जीन गुडइनफ से शादी करने के बाद प्रीति जिंटा लॉस एंजिल्स शिफ्ट हो गई थीं। उन्हें आखिरी बार 2013 में 'इश्क इन पेरिस' फिल्म में देखा गया था। लेकिन अब एक लम्बे समय के बाद साल 2023 में प्रीति करण जौहर द्वारा निर्देशित फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' से धमाकेदार कम बैक कर रही हैं। जिसका उनके फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।also read : 
शादीशुदा सतीश कौशिक प्रेग्नेंट नीना गुप्ता से करना चाहते थे शादी, लेकिन एक्ट्रेस ने इस वजह से किया इंकार