Sapna Choudhary Video : वीडियो शेयर कर बोली सपना चौधरी -'मैं तेरी नचाई नाचू सू, इस दुनिया की औकात नहीं''

 
ccccc

हरियाणवी एक्ट्रेस सपना चौधरी को उनके डांस के लिए भी जाना जाता है। वह अक्सर स्टेज शो करती रहती है और कई तरह के म्यूजिक वीडियोज में नजर आती है। वह अपने डांस के जरिए फैंस के साथ में जुड़े रहने का एक भी मौका हाथ से नहीं जाने देती है। जिसमे वह अपने डांस हुनर से लोगो को परिचित करवाती रहती है। हाल ही में सपना चौधरी ने अपने डांस का वीडियो शेयर किया है जिसके साथ में उन्होंने बेहद मजेदार कैप्शन लिखा है। 

सपना चौधरी ने इंस्टाग्राम पर अपने इस डांस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, 'मैं तेरी नचाई नाचू सू, इस दुनिया की औकात नहीं।' सपना चौधरी के इस डांस वीडियो को फैन्स का भरपूर प्यार मिल रहा है. वैसे भी उनके डांस का अंदाज उनके फैन्स को खूब पसंद आता है। सपना चौधरी वैसे भी अपने एक डांस स्टाइल के लिए पहचानी जाती हैं और उनका यह देसी अंदाज फैन्स को खूब पसंद भी आता है। 

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी न केवल डांस के लिए बल्कि अपने स्टाइल के लिए भी जानी जाती है। वह बिग बॉस में आ चुकी है। वह बॉलीवुड में कई फिल्मो में नजर आ चुकी है। यही नहीं, हरियाणवी से लेकर पंजाबी और भोजपुरी सिनेमा तक में अपने डांस के जौहर दिखा चुकी हैं। सपना चौधरी ने बेहद कम उम्र में ही ऑरकेस्ट्रा के साथ परफॉर्म करना शुरू कर दिया था। यही नहीं, उनके म्यूजिक वीडियो यूट्यूब पर भी फैन के फेवरिट बने रहते हैं। also read : जानिए मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा की कितनी है नेटवर्थ, एक एपिसोड के लिए लेते है इतने करोड़ का चार्ज