सर्दी के मौसम में इस तरह लहसुन - शहद का करे सेवन,दूर होगी सेहत से जुडी कई समस्या

सर्दी का मौसम शुरू हो गया है।इस बदलते मौसम में सेहत का ख्याल रखना काफी जरुरी है।कुछ लोग लहसुन का सेवन शहद के साथ करते है। यह एक पुराना नुक्सा है।शहद में एंटीबायोटिक्स और एंटीबैक्टीरियल तत्व पाए जाते है और लहसुन में एलिसिन और फाइबर मौजूद है। जिससे शरीर को कई तरह के न्यूट्रिशन मिलते है।वही इन दोनों को मिलाने से कई लाभ होते है।लहसुन का इस्तेमाल खाने से स्वाद बढ़ाने और चटनी बनाने जैसे कई चीजों में किया जाता है। तो चलिए जानते है शहद में लहसुन को डुबाकर सेवन करने से सेहत में होने वाले इन फायदों के बारे में
अगर आपका वजन बढ़ गया है ,तो इसे कम करने के लिए शहद और लहसुन को मिलाकर सेवन करे। इससे वजन जल्दी कम होता है। शहद और लहसुन मिलाकर खाने से मोटापे से निजात मिलता है। इसमें कई पोषक तत्व पाए जाते है जिनके सेवन करने से शरीर में गर्मी आती है और सर्दी जुकाम जैसी समस्या से बचे रहते है। इसके अलावा अस्थमा के रोगियों के लिए लहसुन और शहद बेहद लाभदायक है।
बॉडी में कोलेस्ट्रॉल लेवल को बेलेंस करने और फेट डिपॉजिट को कम करने के लिए लहसुन का सेवन करे। शहद के सेवन से ब्लड सर्कुलेशन तेज होता है। दिल की तरह खून का बहाव बेहतर करने के लिए भी लहसुन और शहद का सेवन करना लाभदायक है। इससे हार्ट से जुडी समस्या दूर होती है।
शहद और लहसुन का सेवन करे के लिए कांच की बोतल में शहद डाले और इसमें कुछ लहसुन की कलिया छील कर डाल दे। रोज सुबह उठने के बाद इस शीशी में से एक लहसुन की कली लेकर उसे चबाकर खा ले। इसके अलावा लहसुन की 2 कलिया पीसी हुई ले।इसमें कुछ बूंद शहद मिलाकर रोज सुबह खाली पेट सेवन करे इससे सेहत में कई लाभ होते है।