सर्दी के मौसम में इम्युनिटी को मजबूत करने के लिए इन चीजों को अपनी डाइट में जरूर करे शामिल

सर्दी का मौसम शुरू हो गया है। इन दिनों मौसम बदल रहा है। ऐसे में सेहत का ख्याल रखना काफी जरुरी है।इस मौसम में अच्छी डाइट लेना काफी जरुरी है। जिससे शरीर गर्म रहे और इम्युनिटी को मजबूत बनाया जा सके।ऐसे आप इन चीजों की बजाय कुछ ऐसी साधारण चीजों को अपनी डाइट में शामिल करे जिससे इम्युनिटी बूस्ट होती है और यह आसानी से घर में मिल जाती है। तो चलिए जानते है इन चीजों के बारे में
काली मिर्च - सर्दी का मौसम है ,इस मौसम में इम्युनिटी को मजबूत करने के लिए काली मिर्च का सेवन करे। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट तत्व पाया जाता है ,जिससे इम्युनिटी मजबूत होती है। इसे अपनी डाइट में शामिल करे।आप काली मिर्च का सेवन खाने में लाल मिर्च की जगह पर कर सकते है। इसके अलावा काढ़ा बनाकर काली मिर्च का सेवन करे।आज के समय में फ़ास्ट फ़ूड का सेवन ज्यादा किया जाता है इस में आप पास्ता ,चाउमीन,बर्गर जैसी चीजों में भी काली मिर्चः का इस्तेमाल कर सकते है।
गुड़
सर्दी का मौसम है इस मौसम में गुड़ का सेवन सभी लोग करते है।ये सभी घरो में आसानी से मिल जाता है। गुड़ में कई पोषक तत्व पाए जाते है। इसका सेवन करने से इम्युनिटी को बूस्ट होती है।अक्सर लोग गुड़ की चाय की पीना पसंद करते है।इसके अलावा कुछ लोग खाने के बाद गुड़ का सेवन करना पसंद करते है। इससे इम्युनिटी बूस्ट होती है।ऐसे में जिन लोगो की इम्युनिटी कमजोर है उन लोगो को गुड़ का सेवन करना करना चाहिए।
अदरक - अदरक सभी घरो में आसानी से मिल जाती है। ज्यादातर लोग अदरक से बनी चाय पीना पसंद करते है। अदरक से इम्यूनिट बूस्टर होती है। ऐसे में अदरक का सेवन सब्जी,सलाद,चाय,सुप के जरिये कर सकते है।इससे पाचन क्रिया मजबूत होती है। सर्दी के मौसम में शरीर में गर्माहट बनी रहती है।