जायफल को कहा जाता है गुणों का खजाना, इस तरह से करे सेवन, चुटकियों में दूर होगी शरीर की सभी बीमारियां

 
ada

जायफल सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है यह इम्युनिटी बूस्टर की तरह काम करता है। इसके साथ ही यह एलर्जी और अन्य कई तरह की बीमारियो से दूर रखता है। यदि आप लौंग, शहद, दूध और मिश्री को जायफल को अलग अलग तरीके से इस्तेमाल करते है तो इसके अलग अलग फायदे है। यह इम्युनिटी को मजबूत करने का काम करता है वहीं ये गर्म तासीर का होता है इसलिए गर्मियों में इसका कम मात्रा में सेवन किया जाना चाहिए। 

जायफल और लौंग के फायदे और नुकसान
गुणों का खजाना है जायफल 

कुछ लोग ऐसे होते है जिन्हें गर्मियों के मौसम में सर्दी- खांसी की जुकाम रहती है इसे दूर करने के लिए आप जायफल और लौंग जैसी चीजों का इस्तेमाल कर सकते है वहीं इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो फ्लू जैसी समस्या से दूर रखते है। 

इनफर्टिलिटी की समस्याओं में करे सुधार
प्राचीन काल से ही लौंग और जायफल जैसे मसालों का इस्तेमाल बड़े पैमाने पर किया जाता है। फर्टिलिटी इनफर्टिलिटी की समस्या खत्म करने के लिए जायफल और लौंग का काढ़ा पिया जाना चाहिए। 

वजन कम करे 
लौंग और जायफल में मेटाबॉलिज्म बूस्ट करने वाले तत्व पाए जाते है ऐसे में यदि आप हर रोज लौंग और जायफल की चाय पीते है तो आपकी कैलोरी तेजी से बर्न होने लगती है और इससे मेटाबॉलिज्म का लेवल भी बढ़ता है। 

जायफल करे इम्युनिटी बूस्ट
जायफल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल गुणों का खजाना है। यह सभी गुण इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करते है। 

गले की खराश से दिलाए निजात 
लौंग और जायफल की चाय का सेवन करने से गले की खराश जैसी बीमारियां दूर होती है। इसके साथ ही गले में मौजूद कफ और सूजन कम हो सकती है।

स्कीन के लिए काफी फायदेमंद 
लौंग और जायफल के पाउडर को चेहरे पर लगाने से एक्ने, पिंपल्स जैसी समस्या से राहत मिलती है, इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पिंपल्स और सूजन से तुरंत राहत दिलाते है। 

जायफल और मिश्री के गुणों
यूरिन इन्फेक्शन की परेशानी होगी दूर

जायफल और दूध का मिश्रण तैयार करने से यूरिन इंफेक्शन की समस्या से राहत मिलती है। इसके लिए जायफल को घिस लें। अब इसमें 1 चम्मच मिश्री लें। अब इन दोनों को दूध में मिलाकर पिएं। इससे यूटीआई की समस्या से भी निजात मिलता है। 

आर्थराइटिस के दर्द से राहत
जायफल में एंटी-इंफ्लेमेटरी जैसे गुण मौजूद होते है, जो गठिया रोग काफी फायदेमंद होते है। यह मांसपेशियों के दर्द से भी छुटकारा दिलाता है। इसके लिए हर रोज रोजाना दूध के साथ मिश्री और जायफल लेने से आर्थराइटिस में होने वाले दर्द से छुटकारा मिल सकता है।

अनिद्रा की समस्या को करे हल 
मिश्री और जायफल का सेवन करने से अनिद्रा की समस्या को कम किया जा सकता है यह दिमाग को शांत करके नींद दिलाने में काफी असरदार है। इसके लिए हर रोज रात में सोने से पहले गुनगुने दूध के साथ में जायफल का पाउडर मिला लेवे यह गहरी नींद दिलाने में मदद करता है। 

मुंह से बदबू भगाए
मिश्री और जायफल का मिश्रण मुंह की बदबू से राहत दिलाने में हेल्प करता है। इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण सांसों में आने वाली बदबू को कम कर सकता है। इसके साथ ही कैविटी से छुटकारा दिला सकता है। रोजाना रात में मिश्री और जायफल को गुनगुने दूध के साथ लें।

जायफल में मौजूद तत्व 
शहद और जायफल का सेवन करने से सेहत को कई फायदे हो सकते हैं। शहद के अंदर भरपूर मात्रा में विटामिन सी, विटामिन बी6, कार्बोहाइड्रेट, अमीनो एसिड जैसे पोषक तत्व मौजूद है। वहीं जायफल में भी प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस, पोटैशियम, सोडियम, जिंक, विटामिन सी, विटामिन बी 6, विटामिन ए का खजाना होता है। 

जोड़ों के दर्द में राहत 
जोड़ों में दर्द की परेशानी से जूझ रहे हैं, तो सरसों के तेल में 2 जायफल को डालकर रात भर के लिए भिगोकर छोड़ दें। सुबह इस तेल से जोड़ों की मालिश करें। रोजाना मालिश करने से आराम मिलेगा।

मांसपेशियों के दर्द से राहत
जायफल और सरसों का तेल जोड़ों में दर्द के साथ-साथ मांसपेशियों के दर्द से भी राहत मिलती है। सरसों तेल में जायफल का पाउडर डालकर मालिश करने से मांसपेशियों की सूजन को कम किया जा सकता है। also read
अपराजिता का नीला फूल इन बीमारियों से दिलाता है राहत, जान लीजिए इस्तेमाल करने का तरीका ?