फेफड़ो को हेल्दी और डिटॉक्स बनाये रखने के लिए आज ही डाइट में शामिल करे ये चीजें, नहीं होगी साँस से जुडी दिक्कत

 
vbv

हर एक व्यक्ति अपने जीवन में स्वस्थ रहना ज्यादा पसंद करता है। और हमारे शरीर में ऐसे कई अंग होते है। जो हमारे जीवन के लिए बेहद जरुरी होते है। इन अंगो में से एक फेफड़े भी होते है। जिनका हमारे शरीर में मुख्य भूमिका होती है। लेकिन लाइफस्टाइल और बढ़ते हुए प्रदूषण के चलते है लोगो के फेफड़े खराब होने लगते है। जबकि फेफड़ो का कार्य हमे कई तरह की बीमारियों से बचाना होता है। ऐसे में हमे फेफड़ो को स्वस्थ रखना चाहिए। आइए जानते है फेफड़ो को स्वस्थ रखने और मजबूत करने के लिए क्या करना चाहिए। 

फेफड़ों को हेल्दी रखने के टिप्स
हरी पत्तेदार सब्जियां

हरी पत्तेदार सब्जियों में एंटीऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा होती है,जो फेफड़ों को स्वस्थ रखने में काफी मदद करते हैं। आपको अपनी डाइट में पालक, बीन्स, ब्रोकली जैसे सब्जियां शामिल करनी चाहिए। 

सेब 
सेब भी फेफड़ो के लिए बेहद फायदेमंद होता है इसमें पर्याप्त मात्रा में विटामिन E और C पाया जाता है। सेब अन्य रोगो को शरीर को दूर रखता है। इसलिए हर एक व्यक्ति को दिन में कम से कम एक सेब का सेवन करना चाहिए। 

संतरा
सेब के अलावा संतरा भी फेफड़ों के लिए बेहद अच्छा माना जाता है। संतरे में मौजूद विटामिन सी फेफड़ों के लिए अच्छा होता है। ये एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। 

चुकंदर
विटामिन सी, पोटेशियम, मैग्नीशियम और अन्य कई पोषक तत्वों से भरपूर चुकंदर फेफड़ों के लिए वरदान है। फेफड़ों से जुड़ी परेशानी से बचने के लिए आप चुकंदर का जूस का सेवन कर सकते हैं। 

एक्सरसाइज़ करे 
फेफड़ो को स्वस्थ रखने के लिए आपको व्यायाम करना बेहद जरुरी होता है। इससे आपकी साँस प्राणी मजबूत होती है। इसके साथ ही आपके फेफड़े स्वस्थ रहते है। फेफड़ों को स्वस्थ रखने में नियमित रूप से अनलोम-विलोम करना जरूरी है।

धूम्रपान से बचें
धूम्रपान खुद के साथ-साथ हमारे अपनों के लिए भी खतरनाक होता है। इसलिए व्यक्ति को धूम्रपान व तम्बाकू का सेवन नहीं करना चाहिए। इनके सेवन से आपके फेफड़ों पर गहरा असर पड़ता है।  also read : 
Protein Day 2023 : आज से अपनी डाइट में शामिल करे प्रोटीन से भरपूर ये 5 चीजें, सेहत के लिए होती है फायदेमंद