गैस और एसिडिटी से है परेशान ?? तो इससे छुटकारा पाने के लिए करे ये योगासन करे

 
h

स्वस्थ और सेहतमंद रहने के लिए योगा किया जाता है।ये न सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक सेहत के लिए अच्छा रहता है। योगा करने से मन शांत रहता है और कमर,हाथ,पेरो और पीठ से जुडी समस्या से निजात मिलता है।आज के समय में ज्यादातर लोग पेट से जुडी समस्या से परेशान रहते है।गैस,अपच,एसिडिटी और पेट का फूलना जैसी परेशानी ज्यादा रहती है।ऐसे में इस समस्या से बचने के लिए कुछ योगासन है जिन्हे नियमित करने से पेट से जुडी समस्या दूर होती है। तो आइए जानते है इन योगासन के बारे में also read : कम सेलेरी, अधिक काम बना स्ट्रेस, एंग्जायटी, डिप्रेशन, मेंटल हेल्थ, बर्न आउट का सबसे बड़ा कारण, जानिए कैसे ?

हलासन 
पेट की गैस और एसिडिटी से राहत दिलाने के लिए हलासन किया जा सकता है।हलासन करने के लिए पीठ के बल मेट पर लेट जाए।अपने दोनों हाथो को शरीर के बगल में रखे और दोनों पेरो को सर के ऊपर से लेकर जाते हुए जमीं पर टिकाए।इस आसान को करने पर पेट से जुडी समस्या दूर होती है और बहार निकला पेट अंदर जाने में भी मदद मिलती है।इससे कमर दर्द से आराम मिलता है। 

g

पवनमुक्तासन 
पेट की गैस आराम से निकल जाते इसके लिए पवनमुक्तासन किया जा सकता है।इस आसान को करने के लिए पीठ के बल जमीं पर लेटे। सर को आगे की तरफ लाते हुए अपने दोनों पेरो को घुटनो से मोड़ते हुए सर तक लगाए और हाथो को पेरो के आसपास लपेटे।मुद्रा बनाये रखते हुए गहरी सास ले।इस आसान से पेट की गैस बाहर निकलती है और आराम महसूस होने लगता है। 

पक्षिमोत्तासन 
इस योगासन को करना बेहद सरल है।सबसे पहले पेट मेट पर सीधे खड़े हो जाए,इसके बाद अपने हाथो को सामने की तरफ लाए,फिर पीठ मोड़े आगे झुककर हथेलिया पैर के पंजे पर रखे।शुरुआत में इस योगा को करना मुश्किल हो सकता है।लेकिन धीरे धीरे आप बेहतर हो सकेंगे। इस पोज को 4 से 5 सेकंड ही होल्ड करके रखे।