सब्जियों से लेकर जंक फूड तक हर चीज में इसका इस्तेमाल

 
.

लहसुन में रोगों से लड़ने की क्षमता होती है। जो लोग लहसुन खाते हैं उन पर बीमारियों का हमला होने की संभावना कम होती है।

 आयुर्वेदिक औषधि लहसुन

भारत में कई ऐसी सब्जियां हैं जो हमारे शरीर को फिट रखने में काफी मदद करती हैं। इन्हीं में से एक है लहसुन।लहसुन सर्दियों में एक आयुर्वेदिक औषधि के रूप में काम करता है जो हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है लेकिन गर्मियों में इसकी मात्रा कम कर देनी चाहिए। कहा जाता है कि लहसुन की तासीर बहुत तेज होती है। इसलिए इसका सेवन गर्मियों में बहुत कम और सर्दियों में ज्यादा करना चाहिए।

 खाली पेट लहसुन का सेवन करने से डायरिया हो सकता है। लहसुन में सल्फर जैसे गैस बनाने वाले यौगिक होते हैं जो दस्त को ट्रिगर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आयुर्वेदिक चिकित्सकों के अनुसार हाई ब्लड प्रेशर, एसिडिटी, गैस, सीने में जलन, लूज मोशन से पीड़ित लोगों को लहसुन का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से उनका ब्लड प्रेशर तेजी से बढ़ सकता है। सीने में जलन हो तो लहसुन न खाएं। जिन लोगों को लूज मोशन होता है उन्हें खासतौर पर लहसुन नहीं खाना चाहिए।