Chandrayaan 3 Quiz : यहाँ जानिए चंद्रयान 3 से जुड़े हुए 10 सवाल और उनके जवाब, कंपटीटिव एग्जाम्स की दृष्टि से अतिमहत्वपूर्ण

इन दिनों में ISRO का सफलतापूर्वक चाँद पर लेंड हुआ मिशन ‘चंद्रयान-3’ काफी ज्यादा सुर्खियों में बना हुआ है, ऐसे में आने वाले कंपटीटिव एग्जाम्स इससे जुड़े सवाल पूछे जाने है। इसलिए आज हम आपको यहाँ पर ISRO और चंद्रयान मिशन से जुड़े हुए सवालों के बारे में बता रहे है तो आइए जानते है ?
सवाल : चंद्रयान 3 की सॉफ्ट लैंडिंग के लिए 3 सबसे बड़ी चुनौतियां क्या हैं?
जवाब : पहली, लैंडर की रफ्तार को नियंत्रित रखना।
दूसरी, चुनौती यह है कि लैंडर उतरते समय सीधा रहना जरूरी है।
तीसरी उसे उसी जगह पर उतारना, जो इसरो ने चुन रखी है।
सवाल : चंद्रयान 3 से क्या फायदा होगा?
जवाब : चंद्रयान-3' की सॉफ्ट लैंडिंग के बाद भारत, दुनिया में रूस, अमेरिका और चीन बराबरी पर आ जाएगा.। अभी तक इन्हीं तीन देशों को चंद्रमा की सतह पर सफल लेंडिंग का गौरव हासिल था।
सवाल : चंद्रयान 3 मिशन पर कुल कितना खर्चा हुआ है ?
जवाब : चंद्रयान 3 मिशन पर कुल 615 करोड़ रुपये का खर्चा हुआ है।
सवाल : इसरो का चंद्रयान-1 मिशन कब लॉन्च हुआ था ?
जवाब : इसरो का चंद्रयान-1 मिशन 22 अक्टूबर 2008 को लॉन्च हुआ था।
सवाल : चंद्रयान-1 मिशन में क्या हुआ था ?
जवाब : जब चंद्रयान-1 का ऑर्बिटर चंद्रमा की परिक्रमा कर रहा था, तो मून इम्पैक्ट प्रोब चंद्रमा की सतह पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। 18 नवंबर 2008 को चंद्रयान-1 पर 100 किमी की ऊंचाई से मून इम्पैक्ट प्रोब लॉन्च किया गया था, 25 मिनट में इसे चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर गिराया गया।
सवाल : अंतरिक्ष मिशन पर जाने वाले यान का पहला हिस्सा क्या कहलाता हैं?
जवाब : प्रोपल्शन मॉड्यूल
सवाल : चंद्रयान 3 का वजन कितना है?
जवाब : 3900 किलो
सवाल : चंद्रयान 3 के लिए प्रमुख किस रॉकेट इंजन का उपयोग किया है?
जवाब : C25 क्रायोजेनिक रॉकेट इंजन का उपयोग हुआ है।
सवाल : चन्द्रमा का अध्ययन क्या कहलाता हैं?
जवाब : सेलेनोलोजी
सवाल : अंतरिक्ष जाने वाले सभी रॉकेट सफेद क्यों होते हैं?
जवाब : अंरिक्ष में जाने वाले रॉकेट का रंग मुख्य रूप से सफेद होते हैं ताकि स्पेसक्राफ्ट गर्म न हो। इसके साथ ही इसके अंदर क्रायोजेनिक प्रोपलेंट्स यानी प्रणोदकों को लॉन्चपैड पर और लॉन्चिंग के दौरान सूर्य के रेडिएशन के संपर्क में आने के परिणामस्वरूप गर्म होने से बचाया जा सके।
सवाल : चाँद के दक्षिण ध्रुव पर क्या खास है.?
जवाब : चंद्रमा का दक्षिणी ध्रुव तुलना में कम ठंडा है। इस इलाके में अंधेरा भी कम रहता है। also read : इन शेयरों में आ सकती है 50% से ज्यादा की तेजी,नहीं छोड़े बंपर कमाई का मौका