Rules Changes From 1st April 2023 : अगले महीने शुरू होने जा रहे है कई बड़े बदलाव, आज ही निपटा ले अपने जरूरी काम

वित्त वर्ष 2023 की समाप्ति होने जा रही है। मार्च वित्त वर्ष का अंतिम महीना माना जाता है। हर एक सेक्टर के लिए यह महीना काफी ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। वित्त वर्ष के अंतिम महीने में लोगो को कई जरुरी काम करने होते है क्योकि वित्त वर्ष में कई नियमो में बदलाव किया जाता है। इसलिए अगर आपका भी कोई जरुरी काम है तो उसे 31 मार्च से पहले अवश्य निपटा लेवे। क्योकि अगर आपने समय रहते हुए इन जरुरी कामों को नहीं किया तो आपके लिए परेशानी बन सकते है। हर महीने की शुरुआत की तरह ही अप्रैल में भी कई नियम लागु होने जा रहे है। एक अप्रैल से होने जाने वाले इन बदलावों के बारे में जानना बेहद जरुरी है।
आज हम आपको इस पोस्ट में एक अप्रैल से होने जा रहे कुछ बड़े बदलावों के बारे में जानकरी देने जा रहे है। इसका सीधा असर आपकी निजी लाइफ पर पड़ने वाला है। अगर आपको इन बदलावों के बारे में जानकारी होगी तो आप बिना किसी चिंता के अपना काम समय पर निपटा लेना चाहिए। अगर इस महीने होने वाले बदलाव में गैस सिलेंडर के दाम, बैंकों की छुट्टियां, आधार पेन लिंक सहित कई चीजे शामिल है इस वजह से आपका बजट भी बिगड़ सकता है। जिसका सीधा असर आपकी पर्सनल लाइफ पर देखा जा सकता है।
बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल और गैस के दाम
सभी तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को पेट्रोल -डीजल से लेकर गैस सिलेंडर के नए रेट लागू कर सकती है। मार्च में LPG गैस सिलेंडर की कीमत 50 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई थी। इसके साथ ही कमर्शियल सिलिंडर की कीमत में 350 तक इजाफा देखा गया था है। वहीं अगले महीने एक बार फिर गैस की कीमतों में बदलाव देखा जा सकता है।
अप्रैल में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ओर से अप्रैल 2023 के लिए बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी गई हैं। जिसके मुताबिक, अप्रैल 2023 में कुल 15 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। अगले महीने साप्ताहिक छुट्टियों से लेकर अलग-अलग राज्यों में होनेवाले त्योहारों के चलते 15 दिन बैंकों की छुट्टियां रहेगी। अगर बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो उसे जल्द से जल्द निपटा लें। अगर बैंकों की छुट्टियां शुरू हो जाएंगी तो आप ये जरूरी काम नहीं कर पाएंगे।
31 मार्च से पहले Pan-Aadhaar link कराना अनिवार्य
अगर आपके पैन कार्ड को अभी तक आधार से लिंक नहीं कराया है तो इसे फटाफट कर लें। क्योंकि पैन कार्ड को आधार से लिंक कराने की आखिरी तारीख 31 मार्च, 2023 है। इसलिए 31 मार्च से पहले अगर आपने पैन कार्ड को आधार के साथ लिंक नहीं काराया तो आपका पैन कार्ड निष्क्रिय हो जाएगा। ऐसा होने पर आपके की काम जरूरी काम अटक सकते हैं। also read : इन दो पेंशन स्कीम का तेजी से बढ़ रहा है क्रेज, यहाँ जानिए क्या है दोनों में अंतर और इनकी खासयित