सर्दी के मौसम में इन चीजों को भूलकर भी फ्रिज में नहीं करे स्टोर,हो सकते है सेहत को कई नुकसान

 
jj

रेफ्रिजेटर का इस्तेमाल सभी घरो में किया जाता है।यह जिंदगी का जरूर हिस्सा बन गया है।आजकल की भगदौड़ भरी जिंदगी में किसी भी चीज को स्टोर करना आसान हो गया है।अक्सर लोग वीकेंड पर हफ्ते की सब्जिया खरीदे लाते है और फ्रिज में रख देते है।इन दिनों सर्दी का मौसम है इस मौसम में कुछ सब्जियों को रेफ्रिजेटर में नहीं रखना चाहिए क्युकी इससे उसकी तासीर बदल जाती है और ये सेहत के लिए हानिकारक होती है।तो चलिए जानते है सर्दी के मौसम में किन सब्जियों को फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। 

खीरा 

खीरा सेहत के लिए बेहद लाभदायक होता है।ये सलाद के तोर पर सेवन किया जाता है।इससे सेहत से जुडी कई समस्या दूर होती है।इसमें कई पोषक तत्व पाए जाते है।वही सर्दी के मौसम में इसे खरीदते है तो इसे फ्रिज में नहीं रखे,बल्कि रूम टेम्प्रेचर पर रखे,नहीं हो सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। Also read : क्रिसमस पर अपना लुक बनाना चाहते है क्लासी, तो इस बातों को जरूर रखे ध्यान

लहसुन 

लहसुन का इस्तेमाल खाने में स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है।लहसुन को स्टोर करने का सबसे अच्छा तरीका है इसे किचन में किसी छोटी टोकरी में रख दे। रूम टेम्प्रेचर पर भी ये काफी दिनों तक फ्रेश रहता है।अगर आप इसे छीलकर या पीसकर फ्रिज में रखेंगे तो इसके न्यूट्रिशन में कमी आएगी। 

टमाटर 

सर्दी के मौसम में तापमान ज्यादा नहीं होता है ऐसे में आप टमाटर को रूम टेम्प्रेचर पर रख सकते है।अगर आपने इसे फ्रिज में स्टोर किया तो इसके टेस्ट और फ्लेवर में बदलाव आने लगता है। 

आलू 

सर्दी के मौसम में आलू के पराठे,सब्जी आदि चीजे बनायीं जाती है। आलू सब्जियों का राजा है। इसे किसी भी सब्जी के साथ मिलाया जा सकता है। ऐसे में आलू को कभी भी फ्रिज में नहीं रखे। क्युकी आलू को फ्रिज में रखने से इसमें मौजूद स्टार्च शुगर में बदल जाता है। जिससे मोटापा लेवल बढ़ जाता है।इससे सेहत से जुड़ कई समस्या होने लगती है।