क्या आप भी अंकुरित आलू का सेवन करते है,तो आलू खाने से पहले जान ले,हो सकता है सेहत के लिए हानिकारक

 
g

आलू सभी घरो में आसानी से मिल जाता है।इसका सेवन करना अधिकतर लोगो को पसंद है।आलू से कई अलग अलग चीजे बनायीं जाती है। इससे पराठे,सब्जी,पकोड़े आदि बनते है।वही आलू को काफी दिनों तक घर में रखा जाए तो उसमे अंकुर निकल आते है। कई महिलाये आलू के अंकुर हटाकर आलू का इस्तेमाल करती है। लेकिन आपको बता दे की अंकुरित आलू खाना आपकी सेहत के लिए अच्छा नहीं है।अंकुरित का मतलब है की ये सब्जी रसायनिक प्रतिकिया से निकल रही है। ऐसे में आलू खाना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। 

g

हरे कलर के आलू का भी सेवन नहीं करना चाहिए।आलू बनाने से पहले हरे कलर के हिस्से को काटकर अलग कर देना चाहिए।हरे कलर का आलू खाने से फ़ूड पॉइजनिंग की परेशानी हो सकती है।अगर पैदावार के समय आलू अंकुरित है तो अंकुर हटाकर उसका सेवन किया जा सकता है। मिली जानकारी के अनुसार अंकुरित आलू को फेक देना चाहिए। ऐसे आलू सेहत के लिए हानिकारक है। कई घरो में आलू को ज्यादा मात्रा में खरीदा जाता है। जिसके कारण बाद में इसमें अंकुरण शुरू हो जाता है ,लेकिन लोग इसे नजर अंदाज करते हुए सब्जी में प्रयोग करते है। लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। अगर आलू के जहरीले तत्व शरीर में ज्यादा मात्रा में पहुंचने लगते है तो कई तरह के लक्षण दिखते है। जैसे उलटी होना -डायरिया होना और पेट दर्द होना। कुछ लोग इसके लक्षण हल्के और कुछ में ये लक्षण ज्यादा दिखाई देते है। ज्यादा गंभीर होने के कारण ब्लड प्रेशर लो होना ,बुखार और सिरदर्द जैसे लक्षण दीखते है। 

g

आलू को अंकुरित होने से रोकने के लिए कुछ बातो का ध्यान रखे।अगर आलू में हरा कलर दिख रहा है या पहले से कही पर अंकुरण हो रहा है उसे निकाल ले।आलू को ऐसी जगह रखे जहा पर सूरज की किरणे नहीं पहुंचे और न ही वो बहुत ठंडी जगह हो। इसे स्टोर करते समय हमेशा प्याज जैसी सब्जियों से अलग रखे ,क्युकी ये गैस छोड़ती है ,जिससे आलू में अंकुरण शुरू हो जाता है। ज्यादा आलू खरीद रहे है तो उसे कॉटन के बेग में रख सकते है। बेग ऐसा होना चाहिए जिसमे से हवा पास हो। आलू के अंकुरित वाला हिस्सा अलग किया है तो उसे बगीचे में लगाकर आलू के पोधो ऊगा सकते है।