शरीर में इन तत्वों की कमी होने के कारण आपको लग सकती है अधिक सर्दी, जानिए कैसे

आपने अक्सर देखा होगा कुछ लोग को कम तो कुछ लोगो को ज्यादा ठंड़ लगती है। लेकिन क्या आप जानते है दरअसल, ठंड लगना आपके शरीर के तापमान पर निर्भर करता है। दरअसल, शरीर के बाहरी तापमान से हमें हमारा ब्लड और बॉडी फ्यूल्ड जोड़ता है। यानि की शरीर में जो भी पदार्थ होते है वह हमारे शरीर के तापमान को बढ़ाने और घटाने का काम करते है। ऐसे में शरीर में कुछ चीजों की कमी भी इसका कारण बना सकती है। आइए जानते है।
आयरन की कमी
आयरन की कमी वाले लोगो को अन्य लोगो की तुलना में ज्यादा ठंड लगती है। आपको बता दे, जब शरीर में आयरन की कमी होती है तो शरीर में खून बनाना कम हो जाता है और खून की कमी के कारण ठंड़ अधिक लगती है। इसके साथ गर्भवती महिलाओ और पीरियड्स के दौरान भी महिलाओ को अधिक ठंड़ लगती है।
विटामिन की कमी
पोषक तत्वों की कमी से भी एनीमिया रोग हो सकता है। विटामिन बी -12 और फोलिक एसिड की कमी वाले लोगो में भी ज्यादा ठंड लगने की समस्या होती है।
पानी की कमी
पानी की कमी के कारण भी आपको ज्यादा ठंड महसूस हो सकती है। शरीर में पानी की कमी होने से ब्लड सर्कुलेशन को प्रभावित करती है। यह खून की कमी का कारण भी बनती है और इस कारण से आपको ज्यादा ठंड लगती है।
ब्लड सर्कुलेशन
शरीर का ब्लड सर्कुलेशन जब प्रभावित होता हो तो शरीर ठंडा पड़ने लगता है। जिन लोगो का ब्लड सर्कुलेशन कम होता है उन लोगो को ज्यादा ठंड लगती है। ऐसी परिस्थिति में धमनियां संकुचित होने लगती है और आपके अंगो में रक्त का प्रवाह भी कम हो जाता है और आपको बाकि लोगो की तुलना में कम सर्दी का अनुभव होता है। also read : New year 2023 : न्यू ईयर पर हिल स्टेशन घूमने जा रहे है तो,ब्रेक लगाने से नहीं बनेगी बात हो जाएगे दुर्घटना के शिकार,ध्यान रखे इन बातो का