ILP:जानिए दुनिया के ऐसे देशों के बारे में जिम में जाने के लिए जरूरत पड़ती है परमिशन की

 
.

दूसरे देश में प्रवेश करने के लिए आपको वीजा की जरूरत होती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में कई ऐसे शहर हैं जहां आप बिना परमिट के नहीं जा सकते हैं। भारत में जगहों के लिए जरूरी परमिशन को ILP कहा जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इन जगहों से अंतरराष्ट्रीय सीमा गुजरती है। यही वजह है कि यहां एंट्री से पहले परमिट की जरूरत होती है। तो आइए जानते हैं ऐसी ही 5 जगहों के बारे में।

.

लद्दाख

लद्दाख में कुछ जगह ऐसी हैं जो नियंत्रण रेखा के पास हैं, इसलिए वहां जाने के लिए परमिट जरूरी है। इसके अलावा नुब्रा घाटी, त्सो मोरीरी झील, खारदुंगला दर्रा भी है। इन जगहों के लिए सभी को केवल एक दिन का परमिट मिलता है। लद्दाख में हर साल देश और दुनिया से कई पर्यटक आते हैं।

नगालैंड

नागालैंड की खूबसूरत वादियों को देखने के लिए हर साल हजारों पर्यटक पहुंचते हैं। लेकिन आपको कोहिमा, मोकोकचुंग, वोखा, दीमापुर, मोन, किफिर आदि घूमने के लिए परमिट की जरूरत होगी। यहां आप 50 रुपये में 5 दिन और 100 रुपये में 30 दिन का लाइसेंस ले सकते हैं।

.

अरुणाचल प्रदेश

इनमें ईटानगर, तवांग, रोइंग, पासीघाट, भालुकपोंग, बोमडिला, जीरो आदि शामिल हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि ये स्थान भूटान, म्यांमार और चीन की सीमा से लगते हैं और सुरक्षा की दृष्टि से बेहद संवेदनशील हैं।

सिक्किम

त्सोंग्मो झील, गोइचला ट्रेक, नाथुला, युमथांग, गुरुडोंगमार झील की सैर बिना परमिट के नहीं की जा सकती है। इन जगहों पर जाने के लिए आपको इनर लाइन परमिट की जरूरत होगी।

.

मणिपुर

देश के पूर्वोत्तर भाग में मणिपुर के खूबसूरत शहर की यात्रा करना आसान नहीं है। यहां जाने के लिए भी आपको परमिट की जरूरत होगी। इसलिए अपने साथ पासपोर्ट साइज फोटो और आधार कार्ड लेकर जाएं।

लक्षद्वीप

अगर आपको परमिट मिल जाता है तो लक्षद्वीप पहुंचकर स्टेशन हाउस ऑफिसर को जमा कर दें। इसके अलावा आप परमिट के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।