जानिए आखिर क्यों हो जाते है पुरुषों के बाल जल्दी सफेद,बदले इन आदतों को

आजकल कम उम्र में बाल सफेद होने की समस्या पुरुषों और महिलाओं दोनों में बढ़ती जा रही है। वैसे तो सफेद बालों को काला करने के कई घरेलू और बाजारू नुस्खे हैं, जिनसे आप थोड़ी सी मेहनत से वैसा ही लुक पा सकते हैं, लेकिन लड़कों की सफेद दाढ़ी का क्या? वर्तमान समय में पुरुषों की सबसे बड़ी समस्या दाढ़ी के बालों का समय से पहले सफेद होना है। कम उम्र में ही लड़कों की दाढ़ी सफेद होने लगी है। इसी वजह से 40 साल की उम्र तक पहुंचते-पहुंचते लड़के अपने बालों और दाढ़ी को कलर करना शुरू कर देते हैं। सफ़ेद बालों को छुपाने के लिए डाई का इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन यह कोई स्थायी समाधान नहीं है। क्या आपने कभी सोचा है कि दाढ़ी के बाल समय से पहले सफ़ेद होने के पीछे क्या कारण है? नहीं तो इसका कारण जानकर आप समय से पहले दाढ़ी के बालों को सफेद होने से रोक सकते हैं।
तनाव
तनाव की वजह से दाढ़ी के बालों का रंग जल्दी सफेद होने लगता है। प्रतिस्पर्धा के इस दौर में लोग एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ में जरूरत से ज्यादा काम करते हैं। इस वजह से तनाव भी बढ़ जाता है। काम की वजह से लोग खुद पर ध्यान नहीं देते हैं, जिससे पोषण की कमी हो जाती है। नतीजतन, कई बीमारियां और शारीरिक समस्याएं आपको घेर लेती हैं।
शराब
शराब का सेवन आपकी सेहत के लिए काफी हानिकारक साबित होता है। अधिक सिगरेट और शराब के सेवन के कारण लड़कों की दाढ़ी कम उम्र में ही सफेद होने लगती है। क्योंकि शराब पीने से रक्त वाहिकाएं सिकुड़ जाती हैं। इससे बालों के रोम में रक्त का प्रवाह ठीक से नहीं हो पाता है।
अनुवांशिक कारण
जेनेटिक कारणों से कम उम्र में ही दाढ़ी का रंग सफेद होने लगता है।
शरीर में पोषण की कमी
पोषण की कमी के कारण सिर के बालों और दाढ़ी में सफेदी नजर आने लगती है। डाइट में विटामिन सी और अन्य पोषक तत्वों का सेवन शुरू कर दें।
मेलेनिन की कमी
मेलेनिन नामक पिगमेंट शरीर के प्राकृतिक रंग और चमक को बनाए रखने का काम करता है। इसकी कमी से आंखों, बालों और त्वचा का प्राकृतिक रंग प्रभावित होता है। मेलेनिन की कमी को दूर करने के लिए हरी पत्तेदार सब्जियां और जामुन को डाइट में शामिल किया जा सकता है।