New year 2023 : न्यू ईयर पर हिल स्टेशन घूमने जा रहे है तो,ब्रेक लगाने से नहीं बनेगी बात हो जाएगे दुर्घटना के शिकार,ध्यान रखे इन बातो का

 
g

नया साल आने में कुछ ही दिन रह गए है।नए साल की तैयारी शुरू हो गयी है।वही नए साल पर लोग घूमने का प्लान करते है।पहाड़ो की वादियों में घूमना किसको पसंद नहीं है ?? सर्दी का मौसम है इस मौसम में मुँह से वाह निकलेगी। न्यू ईयर मानाने के लोग हिल स्टेशन पर जा रहे है। ऐसे में उन लोगो को बता दे की वापसी के समय ढलान पर कैसे गाड़ी चलाए। तो आइए जानते है इसके बारे में। 

ब्रेक और गियर का समझदारी के साथ करे प्रयोग 

पहाड़ पर आपकी एक गलती आपको परेशानी में डाल सकती है।ड्राइविंग के समय आपको गियर और ब्रेक के प्रयोग की सही जानकारी होनी चाहिए ,जिससे आप आराम से ढलान पर कार को निकाल सके।पहाड़ पर रास्ते खड़े ढलान और खतरनाक मोड़ से भरे होते है। इसलिए खड़े ढलान पर चढ़ते या उतरते समय ब्रेक का इस्तेमाल कम करे और दूसरे या तीसरे गियर का प्रयोग करे।ढलान पर उतरते समय एक दम से ब्रेक नहीं लागए। ऐसा करने से पीछे वाली गाड़ी आपकी कार को टक्कर भी मार सकती है और आप दुर्घटना के शिकार भी हो सकते है। also read : त्वचा को खूबसूरत और ग्लोइंग बनाने के लिए त्वचा पर लगाए ये एक खास चीज

ओवरट्रेक से बचे 

कई बार ड्राइव करते समय कुछ लोग ओवरट्रेक करते है ,लेकिन ऐसा नही करे।ड्राइव करते समय आपको ओवरट्रेक से बचना चाहिए। नहीं तो आपके साथ साथ सामने वाले को भी समस्या हो सकती है।ढलान वाली जगह पर कार को जितनी आसानी और आराम से चला सकते है उतना ही आपके लिए बढ़िया रहेगा। क्युकी ढलान से उत्तर रही कारो की गति ज्यादा होती है और दोनों तरफ से कंट्रोल खोने के कारण से दुर्घटना हो सकती है। 

बर्फीली सड़को पर ज्यादा सतर्कता से कार को चलाए 

हिल स्टेशनों पर चारो और बर्फ देखने को मिलती है ये दिखने में जीतन जबरदस्त होती है उतनी ही खतरनाक होती है। इसमें ड्राइव करना आपके लिए काफी मुश्किल हो सकता है।बर्फ से ढकी पहाड़ो पर ड्राइविंग करते समय कार की गति को कम रखना चाहिए और अपने से आगे चलने वाले कार से नियमित दुरी बनाकर रखनी चाहिए।जिससे दोनों में से किसी को भी परेशानी नहीं हो।