New year 2023 : न्यू ईयर पर घूमने जाने की प्लानिंग,तो जाइए राजस्थान के इकलौते हिल स्टेशन

 
f

साल 2022 खत्म होने वाला और नए साल के कुछ ही दिन रह गए है। नए साल का सभी लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे है। नया साल आते ही लोगो में घूमने की होड़ सी चढ़ जाती है।कोई पहाड़ो पर जाने की सोचने लगता है,तो किसी को बीच साइड यानि गोवा जाना होता है,तो कुछ लोग विदेश के लिए निकल पड़ते है।वही सब लोग अपने बजट के अनुसार ट्रिप चुनते है,लेकिन एक और चीज है जिसका हमें सबसे ज्यादा ख्याल रखना चाहिए। वो है ऐसे समय में भीड़ से बचना,ऐसे मोको पर लोग फेमस जगहों पर जाने की सोचते है पर हमेशा भीड़ भड़ने के कारन से कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है।ऐसे में ऐसी जगह चुने जो ऑफबीट हो और जहा लोगो की कम भीड़ देखने को मिले।तो चलिए जानते है राजस्थान के इकलौते हिल स्टेशन के बारे में यह हिल स्टेशन माउन्ट आबू है,जहा आप अपनी फेमली या दोस्तों के साथ अच्छे से एन्जॉय कर सकते है। 

नक्की झील 

माउंट आबू के बीच बनी ये झील यहाँ के मुख्य आकर्षण है।यहाँ से आप चारो तरह पहाड़ियों से घिरी झील के मजेदार नज़ारे देख सकते है ,न केवल पहाड़ बल्कि ट्रिप को थोड़ा रोमांचक बनाने के लिए यहाँ आप बोटिंग भी कर सकते है।यहाँ परिवार के साथ मस्ती करने का प्लान हो या पार्टनर के साथ एक रोमांटिक शाम बितानी हो ये जगह सभी को काफी पसंद आ रही है। also read : नए साल का जश्न मनाने के लिए बेहद शानदार है गोवा के बीच, इस वीकेंड का पूरा उठा सकते है लुफ्त

गुरु शिखर 

ये माउंट आबू और पूरी आरावली श्रखला की सबसे ऊँची पहाड़ी है।समुंद्र तल से 1772 मीटर की उचाई पर बनी इस पहाड़ी पर गुरु दत्तात्रेय का मंदिर बना हुआ है।पहाड़ी का मजा लेने के बाद आप थोड़ी देर शांति से मंदिर में भी बैठ सकते है।इसके अलावा इस पहाड़ी पर बना चंडी ,शिवा और मीरा मंदिर भी श्रद्धालु को अपनी और आकर्षित करता है। इस पहाड़ी पर आप पुरे माउंट आबू को अच्छे से देख पाएगे। बस अपने साथ एक अच्छा कैमरा जरूर लेकर जाए।