प्लास्टिक के स्टूल में क्यों किया जाता है छेद, जानिए इसके पीछे का अहम कारण

आपने अक्सर इस बात पर गौर किया होगा कि प्लास्टिक से बने हुए स्टूल के बीच में एक छेद होता है ऐसा क्यों होता है आपने कभी सोचा है ? अगर आप इस बात का जवाब जानना चाहते है। तो आज इस आर्टिकल में हम आपको इसके पीछे की वजह बताने जा रहे है। तो आइए जानते है।
रिपोर्ट के अनुसार प्लास्टिक से बने हुए उत्पाद बनाने वाली फैक्ट्री चाहे ब्रैंडेड हो या फिर लोकल हर जगह प्रोडक्शन के लिए विज्ञानं के सामन्य नियमो का पालन किया जाता है। तो स्टूल चाहे दुनिया के किसी भी कोने में बन रहे हो। उसके बीच में एक बड़ा सा छेद जानबूझकर इसलिए कर दिया जाता है क्युकी जगह की कमी के चलते आपका घर हो या दुकान अक्सर प्लास्टिक के स्टूल को एक के ऊपर एक रख दिया जाता है। अगर इन स्टूलों में छेद नहीं होगा तो वह एक दूसरे से चिपक जायेंगे। एयर प्रेशर और वेक्यूम की वजह से इन्हे अलग करने के लिए ज्यादा ताकत लगानी होगी। इसलिए जाहिर से बा है उसे खींचना यानि की अलग करना आसान नहीं होगा। इसलिए स्टूल में छेद किया जाता है।
सबसे अहम कारण
इसके अलावा अगर कोई ज्यादा वजन वाला शख्स अगर किसी स्टूल पर खड़ा है और फिर भी वह स्टूल टूट नहीं रहा है तो इसमें इस छेद की अहम भूमिका होती है। वहीं इसके पीछे की एक और अहम वजह आप इसे भी मान सकते हैं क्योंकि हर स्टूल में एक छेद छोड़ देने से कुछ मेटेरियल यानी कुछ प्लास्टिक की बचत भी हो जाती है.
also read : आखिर क्यों स्ट्रोक जैसी बीमारियों के लिए क्रिटिकल इलनेस इंशोयरेंस पॉलिसी जरुरी है ?? जानिए क्या काम आती है