विश्व का एक ऐसा देश जहां पहने भड़काऊ कपड़े या फिर ली गांव की तस्वीर, तो नहीं बच पाएंगे पुलिस के हाथों, होगी कैद की सजा

एशिया के मध्य में स्थित कतर दुनियाभर के सबसे खूबसूरत देशों में से एक है लेकिन एक इस्लामिक राष्ट्र होने के कारण इसके कई कौंन है जिसको किसी भी बाहर से आए ट्यूरिस्ट को जानना और मानना बहुत जरूरी है। अगर आप भी हाल ही कतर की यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर रहे है तो आपको इस देश के 8 चीजों का ख्याल रखना है वहां की परंपराओं और संस्कृति का आपको खास ध्यान रखना होगा। इसके साथ ही भारत के आठ पूर्व नेवी अधिकारियों को फांसी की सजा हुई है, जिसके बाद से इस देश के नियम कानून और भी चर्चा में आ गए हैं।
ग्रामीण इलाकों की फोटोग्राफी
कतर की खूबसूरती से हर कोई दीवाना हो जाता है यहाँ के स्थानों की फोटो लेना पसंद करता है। यहाँ पर ग्रामीण लोगों की तस्वीरें तब तक नहीं लेना चाहिए जब तक कि आपको उनकी अनुमति न मिल जाए। कतर में इसके खिलाफ कड़े नियम हैं और उन्हें तोड़ने पर स्थानीय अधिकारियों द्वारा आपको हिरासत लिया जा सकता है। इसके अलावा और कई गंभीर परिणाम भी हो सकते हैं। पूर्व में कई पर्यटकों के साथ ऐसी घटना हो चुकी है।
अवैध वस्तुएं लाना
कतर ही नहीं बल्कि विश्व के लगभग हर जगह गैरकानूनी वस्तुएं के लाने पर रोक लगा दी गयी है। हालांकि, कुछ विशिष्ट वस्तुओं को किसी भी कीमत पर कतर में खरीदा या लाया नहीं जा सकता है। दोहा हवाई अड्डे पर पहुंचने पर आपके सामान की तलाशी शुरू होती है। यदि कुछ भी अवैध निकला, तो इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं। ये कतर में करना बिल्कुल बैन है- धार्मिक कार्य, सुअर का उत्पाद, शराब और नशीली दवाएं इत्यादि।
ग्रामीण इलाकों में शराब का सेवन
वैसे तो कतर में शराब पीने के खिलाफ कोई कानून नहीं है। लेकिन अधिक शराब का सेवन करना आपके लिए सही नहीं होता। जो यात्री नशे में दूसरों के साथ बुरा व्यवहार करते हुए पकड़े जाते हैं तो उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है। इसका कानून काफी सख्त है। इस कानून के तहत 21 वर्ष से कम आयु वालों के प्रवेश पर भी प्रतिबंध हैं।
भड़काऊ कपड़े
केवल कतर ही नहीं, बल्कि सभी इस्लामिक देशों के लिए एक सामान्य नियम यह है। आप कैसे कपड़े पहनते हैं, यह अन्य बातों से ज्यादा मायने रखता है। पुरुषों और महिलाओं दोनों को हर कीमत पर दिशा-निर्देशों का पालन करना होता है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि पर्यटकों को हमेशा पारंपरिक पोशाक पहननी पड़ती है। पुरुषों को पूरी आस्तीन वाली फुल शर्ट और पैंट, जबकि महिलाओं को ऐसे कपड़े पहनने होगें जो उनके कंधों और घुटनों को ढंकता हो। also read : इंडिया में फिर से वापसी कर रही है ये कंपनी, E-Bike, कंज्यूमर प्रोडक्ट्स से करेगी लोगो को प्रभावित