बाल धोने के 15 मिनट पहले लगा लीजिए यह चीज, दूर होगी हेयरफॉल की समस्या, जड़ से मजबूत होंगे बाल

शरीर की देखभाल के साथ साथ बालों की देखभाल करनी भी जरुरत होती है। आजकल ज्यादातर लोग बालों से जुड़ी हुई समस्या रहती है। कई बार बाल हेयरफॉल की समस्या से से परेशान रहते है वहीं बालों पर से चमक गायब हो जाती है तो देखने में अच्छे नहीं लगते है। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसी चीज बताने जा रहे है। जो बालों में लगाने से एक सफ्ताह में आप बालों में चमक दिखने लगती है तो आइए जानते है।
बाल बढ़ाने के लिए प्याज का रस
प्याज के रस में ऐसे कई एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं जो हेयर की ग्रोथ बढ़ाने में मदद करता है। प्याज में हाई सल्फर होने के चलते इसमें हेयर फॉलिकल्स बेहतर होते हैं। इसके साथ ही इससे सफेद होते बालों की परेशानी भी दूर होती है। प्याज का रस बालों को घना और मजबूत बनाने के लिए लगाया जा सकता है।
ऐसे लगाएं बालों पर प्याज का रस
बालों में प्याज का रस लगाने के लिए दो प्याज ले और छिलका हटा ले इसके बाद में प्याज को कस ले और इसे मुट्ठी में लेकर अच्छे से मॉल ले और कपड़े में बांधकर के अच्छे से निचोड़कर कटोरी में रस निकाल लेवे। बस तैयार है आपका प्याज का रस। इसे लगाने के लिए प्याज का रस बालों पर लगाने का सबसे आसान तरीका है आप इसे बालों पर लगा ले। इसे बालों पर सिर धोने से आधा घंटा पहले लगाएं और फिर बाल धो लें। आप इसे बालों में आप अंगुलियों की मदद से रुई की मदद से भी लगा सकते है।
इसके अलावा आप प्याज के रस को नारियल के तेल के साथ भी मिलाकर लगा सकते है इससे प्याज का तेल तैयार हो जाता है यह तेल बालों को लम्बा करने में काफी असरदार होता है। तेल तैयार करने का सबसे आसान तरीका है कि आपको सबसे पहले प्याज के छोटे छोटे टुकड़े काटने है और एक एक कटोरी में नारियल का तेल लेकर आंच पर चढ़ाएं। इस तेल में कटे हुए प्याज डालकर पकाएं। और ठंडा होने पर शीशी में भरकर रख लेवे। आपका प्याज का तेल तैयार है इसका इस्तेमाल सिर धोने से पहले कर सकते है। also read : शरीर में विटामिन B12 की कमी को पूरा करती है बासी रोटी, जान लीजिए सेवन करने का सही तरीका