क्या फ्लाइट में सफर के दौरान ले जा सकते है सिगरेट, जानिए

कम समय में अधिक दूरी की यात्रा तय करने के लिए हवाई यात्रा एक बेहतरीन विकल्प माना जाता है। आज के समय में हवाई यात्रा काफी आम बात हो गई है। हालांकि यह थोड़ी महंगी होती है और देश की आबादी के एक बड़े हिस्से ने अभी भी इसके सफर का लुफ्त नहीं उठाया है। लेकिन आज भी समय से ज्यादा महंगा कुछ नहीं है। लोग समय बचाने के लिए अपनी हैसियत के मुताबिक कई चीजें चुनते है। .
जो लोग नियमित तौर पर हवाई जहाज में सफर करते हैं। उन्हें हवाई यात्रा से जुड़े हुए नियमों की जानकारी होगी लेकिन जो लोग प्लेन से यात्रा नहीं करते और पहली बार प्लेन से यात्रा कर रहे हैं। उन्हें इससे जुड़ी कुछ नियमों की जानकारी होनी चाहिए। अगर आप धम्रपान करते हैं तो आपको इससे जुड़े नियम जान लेने चाहिए।
फ्लाइट में सिगरेट ले जाने के नियम
अगर आप हवाई जहाज में सिगरेट ले जाने के नियमों के बारे में नहीं जानते हैं तो बता दे, हवाई जहाज में सिगरेट ले जाने के नियम अभी भी काफी हद तक लचीले है। घरेलू उड़ान पर आपको अपनेकैरी-ऑन और चेक इन बैग में सिगरेट जलाने से नहीं रोका जाएगा। लेकिन अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर सिगरेट को लेकर प्रतिबंधित है। अगर आप यूएसए में डोमेस्टिक फ्लाइट से सफर कर रहे हैं तो अपने साथ आप कितने सिगरेट साथ ले जा सकते हैं। इसकी कोई सीमा नहीं है लेकिन इंटरनेशनल फ्लाइट के लिए यह प्रतिबंधित है। नियमों का उल्लंघन करने पर आपको शुल्क भरना पड़ सकता है।
यूएसए
किसी अंतरराष्ट्रीय डेस्टिनेशन से यूएसए की फ्लाइट पर आप 100 से 200 सिगरेट साथ ले जा सकते हैं। अगर आप अमेरिकन अमेरिकन सामोआ, नर्दन मारियाना आइलैंड से यूएसए आ रहे हैं तो आप सिर्फ फास्ट सिगरेट ला सकते हैं।
यूके
अगर आप यूनाइटेड किंगडम से यात्रा कर रहे हैं तो 200 सिगरेट, 50 सिगार या फिर 250 ग्राम तंबाकू अपने साथ ले जा सकते है।
यूरोप
इस प्रकार किसी भी यूरोपीय देश से आने पर आप अपने साथ 800 सिगरेट, 400 सिगारिलोस, 200 सिगार, 1 किलो सिगरेट तंबाकू ला सकते हैं।
21 साल से कम उम्र के लोग नहीं ले जा सकते विमान में सिगरेट
आपको बता दें 21 साल से कम उम्र वाले लोगों को विमान में सिगरेट लाने की अनुमति नहीं होती है। अमेरिका में 21 वर्ष से कम उम्र के लोगों को तंबाकू बेचना भी गैरकानूनी माना जाता है। इसलिए यहां आते समय सिगरेट अपने साथ नहीं रखनी चाहिए। जबकि यूरोप में 18 साल की उम्र में धूम्रपान करना कानूनी है। इसलिए अगर आपको उम्र 21 साल से कम है तो आप कानूनी रूप से यूरोपीय देशों में सिगरेट ले जा सकते हैं। also read : शहद असली है या नकली ?? इन तरीको से करे पता