सुबह के समय कर ले एक कटोरी भीगे हुए मूंग का सेवन, शरीर को गजब का फायदा

 
cxv

ज्यादातर लोग प्रोटीन प्राप्त करने के लिए चिकन, अंडे और पनीर पर निर्भर रहते है। प्रोटीन हमारी सेहत के लिए बेहद जरुरी होता है बहुत से लोग महंगे सोर्स से प्रोटीन प्राप्त करते है जबकि जो लोग जिम और एक्सरसाइज़ करते है वह प्रोटीन से युक्त चीजों का सेवन कर करके ऊब चुके है ऐसे में आज हम आपको प्रोटीन से युक्त कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे है जिनका सेवन करना आपके स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी होता है। ये छोटा सा नजर आने वाला बीज सेहत के लिए काफी ज्यादा लाभकारी होता है इसे हमेशा से भिगोकर के खाने की सलाह दी जाती है। तो आइए जानते है मुंग का सेवन कैसे और कब किया जाना चाहिए। 

हरे मूंग का सेवन करने के लाभ 
हरे मूंग का सेवन करने शरीर के लिए काफी ज्यादा लाभकारी होता है इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन मौजूद होता है जो सेहत के लिए काफी लाभकारी होता है। हरे मूंग खाने के बाद पेट भरा हुआ महसूस होता है और मेटाबॉलिज्म रेट में सुधार करता है। इस प्रकार ये आपको ज्यादा खाने से रोककर वजन कम करने में योगदान देता है। 
हरे मूंग में भरपूर मात्रा में पोटेशियम और आयरन होती है जो ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करता है और मसल्स क्रैंम्प्स से बचाता है। 
मूंग दाल एक पोषक तत्वों से भरपूर है। इसमें पोटेशियम, मैग्नीशियम, आयरन और कॉपर जैसे मिनरल्स से भरी होती है। इसके अलावा इसमें फोलेट, फाइबर और विटामिन बी6 भी पाया जाता है। 
हरे मूंग में फाइबर से भरपूर होती है जो कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद करती है और न्यूट्रिशनल कॉम्प्लीकेशन को रोकती है। 
आपको बता दे,  हरे मूंग दाल में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। ये शरीर के इंसुलिन, ब्लड ग्लूकोज और फैट को कम करने में मदद करता है। 
हरी मूंग में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो गैस को जमा होने से रोकता है। यह पचाने में आसान है और आपको हेल्दी बनाए रखने के लिए बेहतरीन है। 
हरी मूंग दाल आयरन से भरपूर होती है और यह रेड ब्लड सेल्स को बनाने में मदद करती है। इससे एनीमिया को रोकने के लिए रेड ब्लड सेल्स की अच्छी मात्रा जरूरी है। also read
दांतों में सड़न, पीलापन, मुंह से बदबू से परेशान तो जान लीजिए इस घरेलू नुस्खे के बारे में बुढ़ापे में मजबूत रहेंगे दांत