दही, इडली, ढोकला का सेवन करने से दूर होते पाचन से जुड़ी रोग, ब्लड प्रेशर को रखे कंट्रोल

 
xzx

भारत में ज्यादातर लोग कोई भी फ़ूड हो जिनमे पराठे के साथ दही, खिचड़ी के साथ अचार और सांभर के साथ डोसा या इटली ढोकला हो सब फर्मेंटेड फूड का सेवन करना अधिक पसंद करते है। यह सब चीजे खमीर से बनती है। ये सभी व्यंजन फर्मेंटेशन प्रोसेस से तैयार किए जाते हैं। यानी दूध हो या चावल का पेस्ट, इन्हें रूम टेंपरेचर में कुछ घंटों के लिए छोड़ दिया जाता है जिसके बाद इसमें बैक्टीरिया, यीस्ट जैसे सूक्ष्मजीव पनपते हैं। इसमें खमीर उठने से यह हल्की खटास के साथ फूल जाते हैं। अब चाहे वह दूध हो जो जमकर दही बने या डोसे का बैटर।

जल्दी से खमीर पैदा करने के लिए के लिए बैंकिंग सोडा और यीस्ट का उपयोग किया जाता है फर्मेंटेड फूड डाइजेशन, इम्यूनिटी और मेंटल हेल्थ के लिए अच्छा माना जाता है। फर्मेंटेड फूड प्रोबायोटिक होता हैं जो गट हेल्थ यानी आंतों की सेहत को दुरुस्त रखता है। लेकिन आप आचार का सेवन करते है तो वह सिरका वाला नहीं हो चाहिए। फर्मेंटेड अचार में कई तरह के विटामिन और मिनरल्स पाए जाते है वहीं बाजार में बिक रहे डली-डोसे के बैटर की जगह घर पर ही इसका बैटर बनाएं।

12 हजार साल पुराना है फर्मेंटेड फूड
आपको बता दे, फर्मेंटेड फूड का इतिहास 12 हजार साल से भी अधिक पुराना है पहले के जमाने में  ऊंट, बकरी, भेड़ और गाय के दूध को फर्मेंटेड किया जाता था। वहीं नॉर्थ अफ्रीका में दूध को जमाकर दही बनाया गया।। वहीं 9 हजार साल पहले चीन में चावल, शहद और फलों से फर्मेंटेड ड्रिंक्स बनाने के सबूत मिले।

फर्मेंटेड फूड के कई फायदे
फर्मेंटेड फूड में विटामिन B12, मैग्नीशियम, आयरन, कैल्शियम और जिंक जैसे तत्व पाए जाते है जो ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल का बैलेंस बनाए रखता है। भारत के दक्षिणी राज्यों में फर्मेंटेड फूड ज्यादा खाया जाता है।

इन बीमारियों में रामबाण 
कफ-कोल्ड 
कब्ज
ब्लोटिंग 
वेट लॉस 
ब्लड प्रेशर 
डिप्रेशन 
स्ट्रेस 

फर्मेंटेड ड्रिंक्स हेल्थ के लिए होती अच्छी 
लस्सी और छाछ 

यह गर्मियों के लिहाज से काफी अच्छी ड्रिंक मानी जाती है इसमें  भरपूर मात्रा में कैल्शियम और प्रोटीन पाया जाता है। 

कूजह 
यह तमिलनाडु की फेमस ड्रिंक है इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते है। 

कांजी 
सर्दियों के मौसम में गाजर और चुकंदर को राई के साथ मिलाकर धूप में रखने से से यह बनता है जो हाजमा के लिए काफी अच्छा होता है। also read : 
खाली पेट खा रहे है अंकुरित चना, तो इसके तुरंत बाद न करे इन चीजों का सेवन हो सकती इंफेक्शन से जुड़ी डिजीज