देश की जानी-मानी कथा वाचक जया किशोरी बहुत छोटी उम्र से कथा वाचन कर रही हैं -

किशोरी की उपाधि मिलने से पहले जया का पूरा नाम जया शर्मा था। जया किशोरी का जन्म 13 अप्रैल 1995 को राजस्थान के सुजानगढ़ में हुआ था।
जया किशोरी का परिचय
जया किशोरी का जन्म 13 अप्रैल 1995 को राजस्थान के सुजानगढ़ में हुआ था। वह एक ब्राह्मण परिवार से थी। जया किशोरी के परिवार में उनके पिता शिव शंकर शर्मा और मां सोनिया शर्मा के अलावा छोटी बहन चेतना शर्मा भी हैं। जया किशोरी ने 9 साल की उम्र में संस्कृत में लिंगाष्टकम, शिव तांडव स्त्रोत, रामाष्टकम जैसे तमाम स्रोत भी याद कर लिए थे। एक इंटरव्यू में जया ने खुद बताया था कि उन्हें बचपन से ही भजन गाना अच्छा था और वह अपने दादा-दादी से भजन गाना सिखती थी।
जया किशोरी की एजुकेशनल क्वालिफिकेशन
जया किशोरी को पढ़ना-लिखना बहुत पसंद है। बता दें कि उन्होंने 12वीं कक्षा के दौरान श्रीमद् भागवत कथा कंठस्थ कर ली थी। जया किशोरी ने अपनी शिक्षा कोलकाता के श्री शिक्षातन कॉलेज और महादेवी बिड़ला वर्ल्ड एकेडमी से की है। इसके अलावा उन्होंने ओपन स्कूल से बीकॉम की पढ़ाई की है।
सादा जीवन
उन्हें कथा करने के लिए स्वयं को तैयार करने में डेढ़ साल का समय लगा था, उसके बाद उन्होंने लगभग 15 साल की उम्र से कथा करना शुरू किया। उन्हें फ्री टाइम में किताबें पढ़ना, भजन सुनना, फैमिली के साथ समय बिताना और संगीत सीखना पसंद है।