बोल्ड एंड ब्यूटीफुल लुक का महिलाओ में लॉकडाउन में बढ़ा क्रेज,अब महिलाओ को पसंद ग्रे हेयर वाले पुरुष

 
g

बाल से जुडी समस्या से अधिकतर लोग परेशान रहते है।अक्सर ये लाइन सुनी जाती है की 'ये बाल धुप में सफेद नहीं हुए है ',बाल सफेद होने में जिंदगी निकल जाती है।लेकिन उनका इशारा अपने अनुभव की तरह होता है।लेकिन बालो का सफेद होना जिंदगी का अनुभव ही नहीं ,स्टाइल भी माना जाने लगा है। 
सफेद बाल यानि ग्रे सिल्वर हेयर आज एक स्टाइल स्टेटमेंट बन गए है।बालो के लिए भी ग्रे इस द नई ब्लैक कहा जाने लगा है। एकत्र और फिल्मकार जॉर्ज क्लूनी को जनवरी 2023 में सेकीएस्ट ग्रे हेयर सेलिब्रिटी के ख़िताब से नवाजा गया।यह पोल इंटरनेशनल रिसर्च एजेंसी ने कराया था।सफेद बाल आज के मॉडर्न और फॅशनबल वर्ल्ड में फ्रेश लुक होने के साथ साथ यंग और बोल्ड सोच रखने का पैमान है।  also read  : स्किन केयर रूटीन में कई तरह के बदलाव करने चाहिए ताकि चेहरा खूबसूरत नजर आए

सफ़ेद बाल रखना कॉन्फिडेंस का सबूत  
अपनी फिटनेस के लिए फेमस मिलिंद अपने व्हाइट बालो के लिए भी जाने जाते है। एक इंटरव्यू में बताया था की उन्हें याद नहीं की कब उनके बाल ग्रे होने लगे।उन्होंने कुछ साल पहले हेयर कलर के ब्रैंड को भी एंडोर्स किया लेकिन बाद में उन्होंने हेयर कलर के विझापन में काम करना बंद कर दिया क्युकी उनकी सोच ऐसी नहीं थी।उन्हें अपने सफ़ेद बाल पसंद है और उन्हें इन्हे कलर करवाने की कोई जरूरत नहीं है उनका कहना है की सफेद बाल रखना कॉन्फिडेंस की भी निशानी है।इतना ही नहीं बॉलीबुड के मिस्टर परफेक्श्लिस्ट आमिर खान भी कई मोके पर व्हाइट बालो में दिखे है।पिछले दिनों एक फिल्म के प्रीमियर पर वह ग्रे हेयर लुक में दिखे।इसके अलावा वह अपनी बेटी के सगाई में भी सफेद बालो में दिखाई दिए थे। 

महिलाओ के दोगुनी तेजी से होते है सफेद बाल 
आपको बात दे की एक रिसर्च के अनुसार महिलाओ के बाल पुरुषो के मुकाबले दोगुनी तेज से सफेद होते है।इस कारण से महिलाये पुरुषो से 6 साल ज्यादा बुजुर्ग दिखने लगती है।महिलाओ में ग्रे बाल 34 साल की उम्र में होने शुरू होते है जबकि पुरुषो को 33 साल की उम्र में ऐसा होता है।