इन घरेलू नुस्खों की आज ही करे फॉलो, आस-पास भी नहीं दिखेंगे मक्खी-मच्छर

 
fdfd

बारिश के मौसम में मक्खियों और मच्छरों का आतंक बढ़ जाता है। घर में जितनी चाहे सफाई कर लो जितना चाहे मक्खियां पीछा नहीं छोड़तीं। ये मक्खियां अपने साथ में न जाने कितनी बीमारियां लेकर के आते है जो सेहत के लिए बेहद नुकसानदायक होती है। एक रिसर्च में पाया गया है कि मक्खियां खतरनाक बैक्टीरिया के लिए जिम्मेदार हो सकती हैं और इंसानों को बीमार करने में भूमिका निभाती हैं। आमतौर पर घरेलू मक्खियों के पेट के पास एक क्रॉप नाम का अंग होता है। मक्खियों का खाना पचने से पहले क्रॉप में ही आकर इकट्ठा होता है। इसी में खतरनाक सूक्ष्मजीव पाए जाते हैं। जब मक्खियां कहीं से उड़कर आती हैं और खाने पर बैठती हैं, तो क्रॉप खाने के संपर्क में आता है। यही खाना खाकर लोग बीमार पड़ते हैं। मक्खियों से फैल रही बीमारियों का इलाज सिर्फ सफाई और हाईजीन को मेंटेंन करना नहीं है। आइए मक्खियों से निजात पाने के उपाय के बारे में जानते हैं।

नीलगिरी का तेल है लाभकारी 
नीलगिरी के तेल एंटी-बैक्टीरियल होने की वजह से यह कई तरह के संक्रमण को दूर करने का काम करता है। घर के अंदर जिस जगह मक्खियां आ रही हैं वहां नीलगिरी के तेल का छिड़काव करना चाहिए। ऐसा करने से मक्खी, मच्छर सब भाग जाएंगे।

पुदीने का तेल भी फायदेमंद
पुदीने का तेल मक्खी भगाने में बहुत कारगर है। जहां पर भी मक्खी आती है वहां पर इस तेल का छिड़काव करना है। इसकी तेज गंध की वजह मक्खी भाग जाएगी। ‌‌‌

कपूर की महक करे 
कपूर मक्खी और मच्छरों दोनों को दूर भगाने में फायदेमंद होती है कपूर को किसी बर्तन में जला लेवे और उसके बाद उस बर्तन को जहां जहां पर मक्खी और मच्छर है वहां रखे। इसकी महक काफी तेज होती है। कपूर की मदद से मक्खियां मरती नहीं सिर्फ दूर चली जाती है। 

सेब का सिरका है असरदार
सेब का सिरका मक्खियों को मारने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। एक कटोरे में सिरका डालें और फिर उन जगहों पर रख दें जहां मक्खियां ज्यादा आती हैं। सेब के सिरके की महक से मक्खियां काफी आकर्षित होंगी और उसके बाद उसके अंदर डूब जाएंगी।

खीरे का इस्तेमाल
खीरे की मदद से मक्खियों को भगा सकते हैं। एक खीरा छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर उन स्थानों पर रखें जहां पर मक्खियां ज्यादा आती हैं। ऐसा करने से मक्खियां भाग जाएंगी। क्योंकि उनको खीरा पसंद नहीं आता है। ‌‌‌आप खीरे को कचरे के ऊपर भी रख सकती हैं। ऐसा करने से मक्खियां अंडे नहीं दे पाएंगी। और घर के अंदर मक्खियों की संख्या कम हो जाएगी।

व्हाइट वाइन
व्हाइट वाइन का प्रयोग भी मक्खियों को भगाने के लिए कर सकते हैं। एक कटोरे में ‌‌‌व्हाइट वाइन लें और उसके बाद उस कटोरे को उन स्थान पर रखें जहां पर मक्खियां आती हैं। मक्खियां इस कटोरे की तरफ आकर्षित होंगी और उसके अंदर डूब जाएंगी।

मिर्च का स्प्रे
घर में ज्यादा मक्खियां आती हैं, तो उनसे छुटकारा पाने के लिए आप मिर्च का इस्तेमाल कर सकते हैं। मिर्च की महक मक्खियों को बिल्कुल पसंद नहीं। 2-3 मिर्च लें और उन्हें मिक्सी में बारीक पीस लें। अब मिर्च पाउडर को किसी एयरटाइट कंटेनर में रखकर धूप में रख दें। फिर इसे तीन दिन बाद एक बोतल में छान कर भर लें और अपने घर में उस जगह स्प्रे करें जहां ज्यादा मक्खियां आती हैं। also read : 
बारिश के मौसम में AC में जरूर चेक करे ये चीज,नहीं तो कूलिंग हो जाएगी खत्म