Hair Care : बालो को लंबा और खूबसूरत बनाने के लिए इन चीजों का करे सेवन,जानिए

आज के समय में बालो से जुडी समस्या से ज्यादातर लोगो परेशान रहते है।घने और खूबसूरत बालो के लिए अलग अलग तरीके आजमाते है। लेकिन फिर भी कोई असर नहीं होता है।घने,लंबे और खूबसूरत बालो के लिए डाइट में कुछ चीजों को शामिल करना जरुरी है।बालो की देखभाल वैसे ही करने की जरूरत है जैसे शरीर के दूसरे हिस्सों की करते है।बालो को पोषण देने के लिए आपको अपनी डाइट में भी बदलाव करने के जरूरत है।पोषण से भपुर भोजन भी घने और खूबसूरत बालो के लिए जरुरी है।तो आइये जानते है किन फ्रूट्स को अपनी डाइट में शामिल करने से बालो की सेहत को सुधार सकते है। also read : बाजार से फल और सब्जियां खरीदते समय इन बातों का रखे ख्याल, वरना घर ला सकते है बीमारी
हाई प्रोटीन फ्रूड्स
बालो को लंबा और खूबसूरत बनाने के लिए पर्याप्त प्रोटीन खाना जरुरी है क्युकी बालो के रोम अधिकतर प्रोटीन से बने होते है ,इसलिए यह जरुरी है की बालो को मजबूत बनाने के लिए प्रोटीन से भरपूर फ्रूड्स का सेवन करे।सही मात्रा में प्रोटीन का सेवन नहीं करने से बालो से जुडी समस्या होने लगती है।प्रोटीन के लिए अंडा,दाल,डेयरी प्रोडक्ट प्रोटीन के सबसे बेहतर सोर्स है।
विटामिन सी फ्रूट्स
विटामिन सी आयरन के अवशोषण में मदद करता है इसलिए विटामिन सी से भरपूर फ्रूट्स आयरन युक्त फ्रूट्स के साथ सेवन करे।इससे बालो से जुडी समस्या दूर होती है।यह बालो के लिए बेहद लाभदायक है।विटामिन सो कोलेजन के प्रोडक्शन में मदद करता है जो बालो को मजबूत बनाता है।इसके लिए आप कीवी,अमरुद,संतरा,पपीता शकरकंद जैसे फ्रूट्स को अपनी डाइट में शामिल करे।
ओमेगा -3 फैटी एसिड
सैल्मन और सार्डिन मछली हेल्दी ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है।आपका शरीर इन फेट को नहीं बना सकता है।इसलिए आपको उन्हें फ्रूट्स या सप्लीमेंट से लेना होता है।इनका सेवन बालो को चमकदार और मजबूत बनाता है।