Holi 2023 : होली पर बालों को न रंगों से नुकसान इसके लिए अपनाएं ये आसान घरेलू टिप्स

होली का ध्यान आते है सबसे पहले मन में रंगो का ख्याल आता है। रंगो से भरे इस त्यौहार मन में उमंग भर देता है। यह त्यौहार दोस्तों, साथियों और परिवार के साथ इस दिन को मनाने और रंग उड़ाने का अलग ही मजा होता है। होली रंगो के बिना अधूरी मानी जाती है और रंगो में सबसे ज्यादा मजा आता है। हालाँकि रंगो का बाद में निकलना काफी मुश्किल भरा होता है। रंगो की वजह से बाल खराब हो जाते है। ऐसे में होली पर बालों का खास ख्याल रखे। रंगो से बाल भी रफ हो जाते है ऐसे में आप अगर होली के रंगो को बेफ्रिक होकर एन्जॉय करना चाहते है।
बालों में लगाएं सरसों का तेल
बालों के लिए आप सरसों का तेल काफी फायदेमंद होता है। ये बालों को नेचुरल ब्लैक रखता है इसके साथ ही ये बालों को डीपली कडीशनिंग करने में हेल्प करता है। होली के रंगो और केमिकल्स से बालों को नुकसान होने से बचाने के लिए तेल बेहद कारगर होता है। ऐसे में आप होली खेलने से पहले अपने बालों में सरसों के तेल का इस्तेमाल करे। इससे रंग आसानी से उतर जायेंगे और बाल डेमेज भी नहीं होंगे।
नींबू का रस
डैंड्रफ के लिए नींबू का रस बेहद कारगर माना जाता है, ये बालों से रूसी को तो दूर करता ही है, ड्राईनेस से भी बचाता है। होली के रंग बालों में लगे हो तो नींबू के रस में सरसों का तेल मिलाकर लगाएं और घंटे भर बाद शैंपू कर लें। ये बालों से केमिकल को निकालने में मदद करेगा साथ ही बालों की डीप कंडीशनिंग भी करेगा।
बालों को स्कार्फ़ से करे कवर
आप अगर नहीं चाहते कि आपके बाल कलर्स और उसके केमिकल्स से रफ हों तो आप होली खेलने से पहले अपने बालों को अच्छे से कवर कर लें। आप बालों में चोटियां बनाकर इसे अच्छे से बांध लें और फिर इसे स्कार्फ के साथ रैप कर लें।
हेयर सीरम
होली के रंगों से बालों के साथ ही स्कैल्प पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है, ये ड्राई हो जाते हैं, जिससे इंफेक्शन का भी खतरा होता है। बालों के साथ स्कैल्प को प्रोटेक्ट करने के लिए आप रंग खेलने से पहले बालों में सीरम या क्रीम का इस्तेमाल करें, जो मॉश्चर को लॉक कर देता है। also read : महिलाओ के लिए बेहद लाभदायक है अलसी के बीज,होते ये जबरदस्त फायदे