Holi 2023 : इस साल होली को बनाना चाहते है स्पेशल, तो भारत के ये पैलेस है बेहतरीन विकल्प

ज्यादातर लोग दिवाली और होली जैसे बड़े पर्व को घर पर ही सेलिब्रेट करना पसंद करते है। लेकिन यदि आप इस बार कुछ अलग करे। इस बार आप होली घर पर नहीं बल्कि उन स्थानों पर मनाये जहां की होली न केवल भारत में प्रसिद्ध है बल्कि पुरे विश्व में प्रसिद्ध है। ऐसे में आप होली दुगना मजा ले सकते है। आज हम अआप्को इस पोस्ट में भारत की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे है। जहां की होली बड़े धूम-धाम के साथ में मनाई जाती है। तो चलिए जानते है।
होली पर ये जगह सबसे बेस्ट
मथुरा वृंदावन
मथुरा वृंदावन की होली तो विश्व में प्रसिद्ध है। यहां सिर्फ एक दिन नहीं बल्कि पूरे एक हफ्ते मनाया जाता है रंगों का ये फेस्टिवल। यहां पर खाने से लेकर पीने का आनंद उठा सकते हैं।
बरसाने की होली
बरसाने की भी होली विश्व में जानी जाती है। यहां देश से ही नहीं बल्कि विदेश से भी लोग घूमने आते हैं। यहां की लठमार होली लोगों को खूब पसंद आती है। यहाँ पर धूम धाम के साथ होली का पर्व मनाया जाता है। यहाँ पर 3 दिन तक होली खेली जाती है।
शांति निकेतन
शांति निकेतन की भी होली इसी तरह विदेशों में जानी जाती है। यहां पर लोग अबीर और गुलाल सूखे रंगों के साथ एक दूसरे को रंग लगाते हैं।
आनंदपुर साहिब
आनंदपुर साहिब की भी होली लोगों को खूब पसंद आती है। यहां पर पंजाबी अंदाज में लोग होली खेलते हैं। होली के इस त्योहार में लोग कलाबाजी भी दिखाने का काम करते हैं. जो यहां की होली का मुख्य आकर्षण होता है।
उदयपुर
उदयपुर की भी होली लोगों को बहुत भाती है। यहां पर शाही अंदाज में लोग होली मनाते हैं जो देखते बनती है तो आप भी इस होली अपने बैग को पैक कर लीजिए और निकल पड़िए होली के रंग में डूबने। also read : बोल्ड एंड ब्यूटीफुल लुक का महिलाओ में लॉकडाउन में बढ़ा क्रेज,अब महिलाओ को पसंद ग्रे हेयर वाले पुरुष