बालो को खूबसूरत और घना बनाने के लिए शिकाकाई का ऐसे करे इस्तेमाल,दूर होगी कई समस्या

 
g

आज के समय में बालो से जुडी समस्या से ज्यादातर लोगो परेशान रहते है।बालो को स्वस्थ बनाने के लिए कई तरीके आजमाते है।वही बालो के लिए सबसे लाभदायक प्राकृतिक चीजों में शिकाकाई का जिक्र आता है।शिकाकाई को बालो का फल कहते है।यह एक आयुर्वेदिक ओषधि भी है जिसे अलग अलग तरह से प्रयोग किया जाता है।इसमें विटामिन,ए,सी,डी,के और कई एंटी ऑक्सीडेंट तत्व पाए जाते है।यह बालो को बढ़ने में मदद करते है।यह बालो को चमकदार और मुलायम बनाने में असरदायक है।तो आइए जानते है इसके फायदों और बालो पर इस्तेमाल के तरीको के बारे में। also read : आँखों की रौशनी बढ़ाने के लिए हर रोज सुबह के समय कर ले ये काम, कभी नहीं पड़ेगी चश्मे की जरूरत

ऐसे करे शिकाकाई का प्रयोग 

शिकाकाई एंटी इंफ्लेमटरी गुणों से भरपूर है जिससे हेयर फोलिक्स मजबूत होते है और स्केल्प की सेहत अच्छी रहती है।यह डेंड्रफ हटाने में भी अच्छा असर दिखता है।इससे स्केल्प पर होने वाली खुजली से राहत मिल जाती है।एंटी हेयर फॉल ट्रीटमेंट की तरह भी शिकाकाई का प्रयोग किया जा सकता है।इससे बालो को एंटी बैक्टीरियल तत्व पाए जाते है।इस चलते बालो बढ़ाने के लिए बालो को धना और मुलायम बनाने के लिए और साथ ही बालो की सेहत अच्छी रखने के लिए शिकाकाई का प्रयोग किया जा सकता है। 

g

शिकाकाई का पेस्ट 

बालो पर शिकाकाई को सादा भी लगाया जा सकता है।इसके लिए 2 से 3 चम्मच शिकाकाई के पाउडर में पेस्ट बनाने जितना पानी मिला ले। इस पेस्ट को बालो पर 15 से 20 मिनट लगाए रखने के बाद धो ले।आप चाहे तो शिकाकाई में थोड़ा ज्यादा पानी डालकर इसे हेयर वॉश करने के लिए बालो पर शैंपू की तरह डाल सकते है और बाल धो सकते है। 

शिकाकाई और दही 

बालो की ग्रोथ और खूबसूरत बालो के लिए यह नुक्सा बेहद लाभदायक है।इसके लिए शिकाकाई पाउडर में दही मिलाकर पेस्ट बना ले और इसे बालो पर कुछ देर लगाए रखने के बाद धो ले।इससे दो मुहे बालो और बार बार बल टूटकर गिरने जैसी समस्या दूर होती है।