बालों में कैसे, कब और कितनी देर तक लगानी चाहिए मेहंदी, इन सब सवालों के जवाब जानने के लिए पूरा पढ़े ?

मेहंदी बालो की रंगत निखारने के काम में आती है बालों पर ज्यादातर लोग नेचुरल हीना का इस्तेमाल करते है। खासतौर से महिलाएं भी बालों में मेहंदी लगाना पसंद करती है। जिन महिलाओं के बाल ज्यादा सफेद होते है वे मेहंदी के साथ बालों को काला करने के लिए हलकी लाली का इस्तेमाल करती है। लेकि मेहंदी के इस्तेमाल में हमे कुछ बातो को खास तौर से ध्यान में रखना चाहिए। इसके साथ ही मेहंदी अगर एक महीने में बहुत ज्यादा बार लगाई जाए तो भी बाल रूखे हो जाते है। इसके साथ ही बालों की रंगत और टेक्सचर भी मेहंदी के गलत इस्तेमाल से बिगड़ सकती है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे है कि आपको महीने में कितनी बार और किस तरह से मेहंदी लगानी चाहिए।
महीने में कितनी बार लगाएं
मेहंदी बालों को नुकसान ना पहुंचाए इसके लिए 4 हफ्तों में एक बार मेहंदी लगाई जा सकती है। आप महीने में एक बार मेंहदी लगाते हैं तो बालों को इसके बहुत से फायदे मिलते हैं।इसके अलावा कोशिश करें कि आप केमिकलयुक्त मेहंदी के बजाय हर्बल या प्राकृतिक मेहंदी का प्रयोग करें।
बालों पर मेहंदी लगाने का सही तरीका
महीने में कितनी बार लगाएं
महेंदी बालो को नुकसान ना पहुंचाए इसके लिए 4 हफ्तों में एक बार मेहंदी लगाई जा सकती है। आप महीने में एक बार मेंहदी लगाते हैं तो बालों को इसके बहुत से फायदे मिलते हैं। इसके अलावा कोशिश करें कि आप केमिकलयुक्त मेहंदी के बजाय हर्बल या प्राकृतिक मेहंदी का प्रयोग करें।
कितनी देर लगाकर रखें मेहंदी
बालों पर मेहंदी लगाकर रखने का समय मेहंदी किसलिए लगाई जा रही है इसपर निर्भर करता है। अगर आप मेहंदी बालों को हाइलाइट करने के लिए लगा रही हैं तो 1 से 3 घंटों का समय एकदम पर्याप्त है। अगर आपको अपने सफेद बालों को ढकने के लिए गहरा रंग चाहिए तो 3 से 4 घंटों का समय सही रहेगा।
कैसे तैयार करें मेहंदी
मेहंदी का बालों पर सामान्य असर हो इसके लिए हल्के गर्म पानी में भिगोकर मेहंदी का पेस्ट तैयार किया जा सकता है। सफेद बालों को काला करने के लिए मेहंदी लगा रही हैं तो इसे भिगोकर रातभर रख सकती हैं। मेहंदी भिगोने के लिए चायपत्ती के पानी का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा, लोहे के बर्तन में मेहंदी भिगोकर रखना अच्छा माना जाता है। बालों पर चमक पाने के लिए या प्राकृतिक हेयर मास्क की तरह मेहंदी का प्रयोग करने के लिए मेहंदी में आंवला पाउडर, शिकाकाई पाउडर या फिर रीठा मिलाकर भी लगाया जा सकता है।
बहुत ज्यादा देर मेहंदी लगाए रखने से क्या होगा
बालों पर जरूरत से ज्यादा देर या कहें बहुत ज्यादा देर मेहंदी लगाकर रखी जाए तो इससे बालों की नमी मेहंदी सोख लेती है और बाल जरूरत से ज्यादा ड्राई हो सकते हैं। स्कैल्प के मेहंदी से ब्लॉक होने की दिक्कत भी हो सकती है। also read : घर में चूहों के आतंक से परेशान ?? तो इन्हे भगाने के लिए अपनाये इन सरल घरेलू नुक्सो को